आजकल हम जब भी बादाम का नाम सुनते हैं तो सबसे पहले जेहन में अब कच्चा बादाम वाला गाना आने लगा है और जिस तरीके से बड़े, बच्चों सभी के ऊपर एस कच्चे बदाम वाले गाने का खुमार चढ़ा है उसका क्रेज तो बस देखते बनता है।
अब बादाम का यह गाना तो लोगों के बीच आज लोकप्रिय हुआ है लेकिन खाने वाला बादाम सालों साल से लोगों के बीच लोकप्रिय है और हम सभी जानते है की बादाम हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है। इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में हमें पौष्टिक आहार लेना बहुत जरूरी है।
हमारे स्वास्थ्य के लिए सेहतमंद भोजन फल और ड्राई फ्रूट्स यानी काजू, किशमिश ,बादाम यह सारी चीजें भी बहुत आवश्यक है तो ड्राई फ्रूट्स में गिने जाने वाले यह बादाम यानी आलमंड हमारी सेहत के लिए कितने लाभदाई हैं और बादाम से जुड़ी हुई ऐसे जानकारियां जो आपको अपना सेहत बनाने के लिए काम आएंगे।
इसलिए आज के इस आर्टिकल मे हम आपको सेहत को बनाने वाला यह बादाम हमारे लिए और हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है इससे संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। तो चलिए शुरू करते है। –
बादाम खाने के फायदे –

सबसे मंहगे ड्राई फ्रूट्स में से एक बादाम खाने के लिए अत्यधिक फायदे है। मगर इसके बहुत से ऐसे फायदे है जिनके बारे में हमें जानकारी ही नही होती। इसलिए यहां हम आपको बादाम से होने वाले फायदे कै बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करेंगे। अगर आप इन जानकारियों को अच्छे से पढ़ और समझ लेते हैं। तो आपको अंदाजा लग जाएगा की बादाम से हमें कितना ज्यादा लाभ होता है। बादाम खाने के निम्नलिखित फायदे है। –
- अगर हम बादाम की खूबियों के बारे मे बात करे तो बादाम मैंगनीज से भरपूर होते हैं जो हमारे हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
- एक लोकप्रिय ट्री नट्स में से एक बादाम (Almonds) में बहुत से पोषक तत्व होते हैं इसमें एंटीऑक्सीडेंट, हेल्दी फैट, विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में होते हैं इसे खाने से दिमाग तेज और हड्डियां मजबूत होती है।
- नियमित रूप से बादाम खाना शरीर के लिए बेहद लाभकारी होता है और जो लोग अपनी स्किन को लेकर ज्यादा प्रोटेक्टिव रहते हैं उनको भी ये जान लेना चाहिए कि उनकी स्किन के लिए के लिए बादाम बहोत लाभदायक है क्योंकि बादाम में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जिससे ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा स्किन से संबंधित कई बीमारियों से आपकी रक्षा करता है।
- नियमित रूप से खाली पेट बादाम खाना आपके चेहरे पर चमक भी बढ़ा सकता है।
- आपको शायद ही पता हो कि बादाम को ऊर्जा का स्रोत भी माना जाता है क्योकी इसमें मौजूद पोषक तत्व सुस्ती और थकान को दूर करते हैं।
- शरीर में ऊर्जा के लिए नियमित रूप से चार से पांच भीगे हुए बादाम सुबह खाली पेट खाना चाहिए, यही नही बादाम बच्चों के दिमाग और शारीरिक विकास में भी मदद करता है और उनका आईक्यू लेवल भी बढ़ता है।
- बादाम खाने से रोगप्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है न्यूट्रिएंट्स से भरपूर बादाम ब्लड क्लॉटिंग से भी बचाता है।
- बादाम प्रोटीन और आयरन का सबसे अच्छा सोर्स है इसके साथ ही कई दूसरे पोषक तत्वों से भरपूर बादाम इम्यून सिस्टम को शक्तिशाली बनाता है।
बादाम खाने के नुकसान –

हर सिक्के के दो पहलू होते है अगर किसी भी चीज से हमें फायदा पहुंचता है तो जाहिर है उसके कुछ साइड इफेक्ट्स और नुकसान भी होंगे ही ठीक इसी तरह बादाम का जरुरत से ज्यादा इस्तेमाल अत्यंत नुकसानदायक है। क्योंकि पोषक तत्वों से भरपूर यह बादाम (Almonds) जरूरी नहीं है कि सभी के लिए फायदेमंद हो, कई बार इनका सेवन हमारे शरीर के लिए नुकसानदाई भी हो सकता है।
- अगर आप अधिक मात्रा में बादाम का सेवन करें तो आप कई शारीरिक समस्याओं के शिकार भी हो सकते है सबसे प्रचलित ड्राई फ्रूट माना जाने वाले इस बादाम को कई तरह से प्रयोग में लाया जाता है। बादाम तेल, बादाम बटर, बादाम मिल्क या कच्चा बादाम आदि कई रूप में इसका प्रयोग किया जाता है इसमें भरपूर मात्रा में कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, मोनोसैचुरेटेड फैट, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन ई आदि होते है। इसके अलावा, ये हमारे शरीर में कैल्शियम, आयरन, मैगनीशियम, फॉस्फोरस, जिंक, पोटैशियम, सेलेनियम, फॉलिक एसिड जैसे जरूरी तत्वों की भी आपूर्ति करता है। इतने सारे फायदों के अलावा इसके सेवन से साइड इफेक्ट्स भी हैं।
- बादाम में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसके साथ ही इसकी तासीर भी काफी गर्म होती है ऐसे में अगर गर्मियों के दिनों में इसका अधिक सेवन किया जाए तो पेट में गैस, एसिडिटी, कब्ज, पेट में जलन आदि की समस्या बढ़ सकती है।
- अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं और दवाओं का सेवन करते हैं तो आपको बादाम का सेवन सोच समझ कर करना चाहिए। क्योंकि कुछ दवाओं के साथ बादाम का सेवन नुकसानदेह हो सकता है।खाली पेट बादाम का सेवन करता है तो इससे उसके शरीर में फूड एलर्जी की समस्या हो सकती है।
- बादाम में मौजूद फैट और कैलरी अगर शरीर में अधिक मात्रा में पहुंचने लगें तो इससे आपके वजन में भी वृद्धि हो सकती है। कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि बादाम में कुछ प्रकार के प्रोटीन्स होते हैं जो लोगों में मुंह की परेशानियों का कारण बन सकते हैं। उनके मुताबिक ज्यादा बादाम खाने से लोगों को मुंह, गले और कंठ में खुजली होने के साथ ही जीभ, मुंह और होंठ में सूजन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
बादाम खाने का सही समय और सही तरीका

बादाम खाना तो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है लेकिन इसे कब और कैसे खाया जाए की ये हमे फायदा पहुचाए आज हम यहाँ इसी बात की जानकारी आपको दे रहे है। जो की निम्नलिखित है। –
- भीगे हुए बादाम का छिलका उतारकर खाने से ये सेहत को ज्यादा फायदा करता है। दरअसल, बादाम के छिलके में टोनिन पाया जाता है जो कि शरीर के पोषक तत्वों को अवशोषण से रोकता है ऐसे में छिलका उतरे बादाम फायदेमंद होते हैं।
- गर्मियों में पाचन संबंधी समस्याओं में इजाफा हो जाता है। ऐसे में सूखे बादाम खाना जहां हानिकारक होता है, वहीं अगर बादाम को भिगोकर खाया जाए तो न सिर्फ उन्हें पचाना आसान हो जाता है बल्कि पित्त निकल जाने की वजह से इसके सेवन से शरीर की गर्मी नहीं बढ़ती है।
- आयुर्वेद के मुताबिक, मीठे बादामों का सेवन ज्यादा फायदेमंद होता है गर्म और मीठा बादाम शरीर के वात दोष को शांत करता है।
- सबसे अच्छा तरीका है कि बादाम को गुनगुने पानी में भिगोकर रात भर के लिए रख दें और सुबह छीलकर खा लें।
- आप दिन भर में 10 बादाम खा सकते हैं लेकिन खाली पेट बादाम खाने से बचना चाहिए। अगर खाली पेट हैं तो सब्जियों और फल के साथ बादाम खा सकते है इनके साथ आप किशमिश और खजूर भी खा सकते हैं।
- अगर आप एक सामान्य जीवनशैली और सामान्य डाइट पर हैं तो आपको एक दिन में 3-4 बादाम खाने चाहिए। बादाम का सेवन सीमित मात्रा में होना चाहिए ऐसा न हो कि आप बहुत अधिक संख्या में बादाम खा लें। ये आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है।
- आप दूध में बादाम को मिक्स कर बादाम शेक बनाकर भी पी सकते है इससे शरीर को एनर्जी मिलती है।
निष्कर्ष –
बादाम उन ड्राई फ्रूट्स की श्रेणियों में आता है जो ड्राई फ्रूट्स की श्रेणियों में सबसे टॉप पर आता है जिसकी मदद से न सिर्फ हमारे खाने ब्लकि शरीर में भी निखार आ जाता है। बस जरुरत है इसकी सही मात्रा के प्रयोग करने की जहां लिमिट में इसका प्रयोग करने पर रिजल्ट पॉजिटिव आता है तो वही इसके विपरित इसका अत्यधिक प्रयोग आपके लिए अत्यंत घातक सिद्ध हो सकता है।
इसलिए बादाम का प्रयोग हमेशा सोच समझकर सही मात्रा में ही करें। तो ये थी बादाम से जुड़ी हुई वो जानकारी जिसे जानना आपके लिए जरूरी है और जो आपको स्वस्थ रहने में मददगार साबित हो सकता है।
इसलिए आज के इस आर्टिकल में हमने आपको बादाम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करने की कोशिश की है। उम्मीद है आपको हमारा आज का ये आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा ऐसे ही ज्ञानवर्धक आर्टिकल को पढ़ने हेतु जुड़े रहिए हमारे साथ धन्यवाद।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न 1. 1 दिन में कितने बादाम खाने चाहिए?
उत्तर – 1 दिन में सामान्य इंसान 4 से 5 बादाम को खा सकता है। हालांकि बहुत कुछ आपके पाचन पर भी निर्भर करता है।
प्रश्न 2. 5 बादाम में कितने कितनी कैलोरी होती है?
उत्तर – ये बात तो हम सभी जानते है की बादाम में अत्यधिक मात्रा में कैलोरी और फैट्स होते है। जहां 3 से 4 बादाम में 168 कैलोरीज़ तो वहीं फैट की मात्रा लगभग 14 ग्राम तक होती है।
प्रश्न 3. बच्चों को कितने बादाम खिलाने चाहिए?
उत्तर – कोशिश यही करनी चाहिए की छोटे बच्चों को बादाम पीसकर खिलाना चाहिए। मगर तब तक जब तक उनके दांत नही निकल आते है और दांत निकलने के बाद आप साबुत बादाम को भिगोकर भी खिला सकते हैं। जहां तक बादाम के मात्रा का सवाल है तो 2 से 3 साल तक के बच्चो को 3 से 4 बादाम खिला सकते है।