[टॉप 20] चेहरा साफ़ करने के लिए सबसे अच्छी क्रीम: Top 20 Best Skin Whitening Cream in Hindi

Rate this post

चेहरा साफ़ करने के लिए सबसे अच्छी क्रीम: चेहरा हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। हालांकि हमारे शरीर के कार्य में इसका कुछ खास योगदान नहीं होता फिर भी हमें इसका अच्छे से ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि हमारा चेहरा हमारे व्यक्तित्व को represent करता है। अगर हमारा चेहरा साफ-सुथरा, खिला-खिला और खुश रहता है तो लोग भी हमारे साथ अच्छा महसूस करते हैं। क्योंकि अधिकतर लोग साफ-सुथरे लोगों से दोस्ती करना पसंद करते हैं। 

लेकिन आजकल प्रदुषण रहन सहन खान-पान की वजह से दाने, पिम्पल्स, दाग धब्बे झुर्रियां, डार्क सर्कल और पता नहीं कितनी तरह की चीज़े हमारे चेहरे की रंगत ख़राब कर देती हैं।

अगर आप अपने चेहरे के लिए क्रीम देख रहे हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले ये पता करना पड़ेगा कि आपका skin type क्या है। जैसे किसी का चेहरा oily होता है तो किसी का dry। उसके बाद कई लोग होते हैं जिन्हें क्रीम लगाने से allergic reaction हो जाता है। 

तो अगर आपने skin का पता है तो आगे बढ़ते हैं। यहाँ मैं ने 20 चेहरे के लिए सबसे अच्छी क्रीम की list दे रहा हूँ जो आपको अपने चेहरे का ख्याल रखने में मदद करेगी। अगर आपके चेहरे पर दाने हैं तो उसके लिए आप चेहरे पर से दाना हटाने वाली क्रीम का इस्तेमाल करें।

Table of Contents

चेहरे के लिए सबसे बेस्ट क्रीम कौन सी है?

तो चलिए पता करते हैं कि आपके चेहरे के लिए सबसे अच्छा क्रीम कौन सा है। 

महिलाओं के लिए चेहरा साफ करने वाली क्रीम

1. Mamaearth Bye Bye Blemishes Face Cream

अगर आपका स्किन ऑयली है और इसकी वजह से आपके चेहरे पर कई तरह के समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे pimples या blackheads तो Mamaearth का ये क्रीम आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। आपको एक बार इसे अवश्य try करना चाहिए। 

इसका non-greasy फार्मूला आपके स्किन को oily होने बचाता है जिससे oily skin की वजह से होने वाली सारी समस्याओं से आपको छुटकारा मिल जाता है। 

इसमें जैसे Daisy Flower Extract, विटामिन C , Mulberry Extract and Shea Butter और भी बहुत सारे अवयव हैं जो आपके चेहरे का देखभाल करती हैं। 

Mamaearth Bye Bye Blemishes Face Cream

इसके फायदे:

  1. इस क्रीम में Glycerin और Shea Butter है जो आपके स्किन के ऊपर एक सुरक्षा परत बना देता है जिससे आप बहरी सूक्ष्म जीवों से बचे रहते हैं। 
  2. वहीं दूसरी तरफ daisy Flower Extract और Mulberry Extract आपके स्किन को ठंडा और शांत रखता है जिससे आपको skin pigmentation में राहत मिलती है। 
  3. यह लगभग सभी तरह के स्किन के लिए सुरक्षित है और इसे कोई भी लगा सकता है। लेकिन oily स्कैन में यह खास लाभकारी है। 
  4. इसमें पेट्रोलियम पदार्थ, artificial preservatives, Mineral oil जैसे  किसी भी तरह के खतरनाक रसायन का प्रयोग नहीं किया गया है। अतः ये क्रीम आपके चेहरे के लिए बेस्ट है। 

2. Biotique Bxl Cellular Coconut Whitening Cream

अगर आपका स्किन ड्राई रहता है और ज्यादा संवेदनशील नहीं है यानी कोई कॉस्मेटिक प्रोडक्ट लगाने पर बहुत ज्यादा allergic reaction नहीं होता तो यह क्रीम आपके लिए सबसे अच्छा है। 

वैसे तो dryness बहुत ज्यादा नुकसानदायक नहीं होता लेकिन अगर सही से ख्याल नहीं रखा जाए तो redness, cracking और inflammation जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए आपको अपने स्किन का अच्छे से ख्याल रखना चाहिए। जिसमें आपकी मदद करता है Biotique Bxl Cellular Coconut Whitening Cream। 

Biotique Bxl Cellular Coconut Whitening Cream

इसके फायदे:

  1. यह आपके स्किन को ड्राई होने से बचाता है और hydrated रखता है।
  2. इसे Dermatologist द्वारा जांच की गई जिसमें इसे सुरक्षित पाया गया। 
  3. अगर आपका ड्राई स्किन है तो इसके निरंतर प्रयोग से आप देखेंगे कि आपका चेहरा पहले से ज्यादा सॉफ्ट, साफ और चमकदार हो गया है। 
  4. इसमें मौजूद बादाम तेल, केसर, गुलाब जल, चंपा फूल का extract, हल्दी जैसे कई प्राकृतिक तत्व मिलाए गए हैं जो आपके चेहरे की हर तरह से nourish करते हैं। 

3. Olay Natural White Light Instant Glowing Fairness Cream

Olay एक लोकप्रिय cosmetic brand है। 1952 में Unilever के एक पूर्व रसायनविद Graham Wulff द्वारा इसकी नींव रखी गयी। 

 Olay Natural White Light Instant Glowing Fairness Cream आपके चेहरे को natural glow प्रदान करता है। इसका  tri-Vitamin boost of B3, pro-B5, और E वाला  powerful whitening formula आपके चेहरे को white tone देता है। 

Olay Day Cream

इसके फायदे:

  1. त्वचा की रंगत को साफ़ करता है
  2. सुस्त त्वचा को चमकदार बनाता है
  3. काले धब्बों को कम करता है
  4. स्किन को even tone प्रदान करता है। 
  5. यह आपके skin को मॉइस्चराइज भी रखता है, और ड्राई होने से बचाता है। 
  6. अगर आपका त्वचा rough है तो यह क्रीम आपके चेहरे को चिकना कर देगा। 
  7. यह आपके त्वचा को सूरज की किरणों से भी बचता है। 

4. Lotus Herbals WhiteGlow Skin Whitening And Brightening Gel,

यह क्रीम बहुत सारे फूलों के रस से बना है अतः ये आपके चेहरे के लिए लाभकारी होगा। जैसा कि नाम से से पता चल रहा है कि यह एक हर्बल क्रीम है जो प्राकृतिक जिसमें प्राकृतिक चीज़ें मुख्य घटक हैं। यह एक combination पैक के साथ आता है जिसमें आपको क्रीम और gel साथ मिलता है। कंपनी का दावा है कि दोनों के प्रयोग से ही अपेक्षित परिणाम मिल सकता है। इसलिए अगर इसे खरीदें तो दोनों साथ में ही खरीदें। अब चलिए बात करते हैं इसे लगाने के तरीके के बारे में।  

Lotus Herbals WhiteGlow Skin Whitening And Brightening Gel, Face Cream

प्रयोग विधि:

  1. सबसे पहले एक अच्छे फेसवाश का प्रयोग कर के अपने चेहरे को अच्छी तरह साफ़ कर लें।
  2. उसके बाद अपनी उंगलियों का प्रयोग कर के  एक सिक्के से साइज का White Glow Facial Foam ले लें। 
  3. अब उसे अपने चेहरे पर लगाएं और इसे हलके हाथों से रगड़ें ताकि आपका चेहरा अच्छे से साफ़ हो जाए।  
  4. थोड़ी देर रगड़ने के बाद अपने चेहरे को हलका ठन्डा पानी से धो लें। 
  5. अंतिम में थोड़ा सा WhiteGlow Gel Creme लें और और उसे हलके हाथों से अपने चेहरे पर लगा लें। अगर आप रात में लगा रहे हैं तो WhiteGlow Night Creme का प्रयोग करें। 

इसके फायदे:

  1. यह क्रीम आपको सूरज की खतरनाक किरणों से बचाता है और आपका स्किन suntan होने से बचाता है। 
  2. आपके चेहरे को साफ़ करता है।
  3. आपके चेहरे को moisture प्रदान करता है। 
  4. आपके चेहरे पर चमक लाता है। 
  5. इसे किसी भी skin type के लोग प्रयोग में ला सकते हैं। यह सब के लिए लाभकारी है। 

5. WOW 10 in 1 Active Miracle No Parabens & Mineral Oil Day Cream

WOW की यह क्रीम biocert international द्वारा प्रमाणित एक face क्रीम है जो आपके चेहरे को पोषकता प्रदान करती है। इसमें Aloe Vera juice, शहद, cocoa and shea butter, extra virgin olive और नारियल तेल, hydrolysed collagen, चुकंदर extract, Moroccan argan oil के साथ vitamins B5 जैसे सूक्ष्म पोषक तत्व मिलाए गए हैं। 

इसमें एंटी फंगल तत्व भी मौजूद हैं जिससे यह आपके चेहरे पर किसी प्रकार की फंगल इन्फेक्शन होने से बचाता है। 

WOW 10 in 1 Active Miracle No Parabens & Mineral Oil Day Cream

इसके फायदे:

  1. यह आपके चेहरे को मॉइस्चर प्रदान करता है जिसकी वजह से आपके चेहरे पर rashes नहीं होते। 
  2. इसमें मौजूद anti-aging तत्व आपके चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां नहीं आने देते। 
  3. कंपनी का दावा है कि यह क्रीम आपके चेहरे को 10 प्रकार के लाभ पहुंचाती है। 

6. Himalaya Nourishing Skin Cream

Himalaya भारत की एक जानी-मानी कंपनी है। यह कंपनी कई तरह के beauty products बनाती है जिसे लोग काफी पसंद भी करते हैं। Himalaya Nourishing Skin Cream एक बेस्ट क्रीम फॉर फेस व्हाइटनिंग है जो आपके स्किन को दिन भर moisturized रखता है, प्रदूषण से बचाता है और पोषकता  प्रदान करता है। 

इसमें बहुत सारे जैसे Aloe Vera, winter cherry, Indian kino और and Indian pennywort पोषकता  से भरपूर  प्राकृतिक तत्व मिलाए गए हैं। 

आप इसे दिन में दो बार लगा सकते हैं ताकि 24 घंटो तक आपका चेहरा खिला खिला रहे। 

Himalaya Nourishing Skin Cream

इसके फायदे:

  1. इसका सबसे बड़ा फायदा तो यह है कि इसमें कोई केमिकल का प्रयोग नहीं किया गया है। 
  2. इस क्रीम को महिला या पुरुष दोनों लगा सकते हैं। 
  3. यह क्रीम आपके स्किन cell regeneration में भी मदद करता है। 
  4. बेहतर परिणाम के लिए इसे 2 बार प्रयोग करें एक बार दिन में और एक बार रात में। ध्यान रहे कि क्रीम के प्रयोग से पहले एक अच्छा फेस वॉश से अपना चेहरा धो लें ताकि सारी गंदगी और germs आपके चेहरे पर से हट जाए। 

7. POND’S Bright Beauty Spot-less Glow

अगर आप भी चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बों से परेशान रहते हैं तो Ponds का यह Bright Beauty Spot-less Glow क्रीम आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस क्रीम का रेगुलर यूज़ आपके चेहरे से दाग-धब्बों को किसी जादू की तरह गायब कर देगा और आप भूल ही जाएंगे कि आपको कभी ऐसी कोई समस्या भी थी। 

इसका special protection formula खतरनाक UV a और UV b किरणों आपके स्किन को बचाता है। इसलिए बाहर जाने से पहले इसका प्रयोग लाभप्रद होगा। 

POND's Bright Beauty Spot-less Glow

इसके फायदे:

  1. यह अन्य क्रीमों की तरह त्वचा पर चिपचिपा नहीं करता है।
  2. यदि आप इसे Ponds के फेस वाश के साथ प्रयोग करते हैं तो यह अच्छे परिणाम देगा। वैसे भी आपको कोई क्रीम के प्रयोग से पहले अपना चेहरा अच्छे से साफ़ कर लेना चाहिए। 
  3. अगर आपका चेहरा oily है तो यह क्रीम आपके चेहरे पर oil control करने में मदद कर सकता है। 

8. VLCC Snigdha Skin Whitening Day Cream

जैसा कि नाम से पता चल रहा है यह क्रीम आपके चेहरे के रंगत को साफ़ करता है। अक्सर हम देखते हैं कि कई लोगों का चेहरा का रंग एक सा नहीं रहता। कहीं थोड़ा सांवला तो कहीं गोरा। अगर आपको भी यह समस्या है तो एक बार यह क्रीम try करें आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। 

यह क्रीम आपके चेहरे का रंग एक सा करता है और glow प्रदान करता है। इसमें बहुत सारे प्राकृतिक तत्व मिलाए गए हैं जो आपके चेहरे को पोषण प्रदान करता है। 

VLCC Snighdha Skin Whitening Day Cream

इसके फायदे: 

  1. इसका SPF 25 फार्मूला आपके चेहरे की सूर्य के खतरनाक किरणों से रक्षा करता है। 
  2. इसमें मुलेठी और शहतूत जैसे प्राकृतिक तत्व मिलाए गए हैं जो oxidation को रोकता है और pigment के बनने को रोकता है जिससे आपका चेहरा पहले से अधिक साफ़ दिखता है। 
  3. इस क्रीम में विटामिन B3 भी पाया जाता है जो अनेक प्रकार से आपके चेहरे को फायदा पहुंचाता है। यह hyperpigmentation को रोकता है और आपके चेहरे पर किसी प्रकार के inflammation को भी रोकता है। 

9. Lakme Absolute Perfect Radiance Skin Brightening Day Crème

Lakme का Absolute Perfect क्रीम आपको अस्थायी व्हाइटनिंग प्रदान करता है। कहीं पार्टी या डेट पर जाने से पहले आप इसका प्रयोग कर सकते हैं। यह आपके चेहरे पर फाउंडेशन का काम करता है और आपको even tone प्रदान करता है। इसके साथ साथ यह आपको sun protection भी देता है ताकि आप धूप से बच सकें। 

Lakme Absolute Perfect Radiance Skin Brightening Day Crème

प्रयोग विधि:

  1. सबसे पहले किसी अच्छे फेस वॉश और पानी से अपने चेहरे को अच्छी तरह धो लें। 
  2. फिर थोड़ा सा क्रीम उँगलियों पर लेकर अपने चेहरे पर 4-5 जगह डॉट करें। 
  3. अब हल्के हाथों से पूरे चेहरे पर massage करें। 

इसके फायदे:

  1. इसमें मौजूद ग्लिसरीन आपके चेहरे को moisturize करता है। 
  2. इस क्रीम में vitamin B3 है जो आपके चेहरे के ऊपर एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। 
  3. इस क्रीम के प्रयोग के बाद आपको अलग से sunscreen लगाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। 
  4. यह क्रीम आप अपने साथ रख सकते हैं और कहीं पार्टी फंक्शन में instant makeup की तरह इसका प्रयोग कर सकते हैं। 

10. The Beauty Sailor – Green Tea Skin Elixir

The Beauty Sailor – Green Tea Skin Elixir एक प्रीमियम quality का क्रीम है जो आपको बाकि के क्रीम के मुकाबले थोड़ा सा महंगा पड़ सकता है। लेकिन इसका काम भी प्रीमियम ही है। यह क्रीम बाकि के क्रीम की तुलना में ज्यादा असरदार है। 

इस क्रीम में आपको संतरा, नींबू, green tea, अदरक के extracts मिलते हैं जो प्राकृतिक रूप से anti-aging और antioxidant होते हैं। इसके अलावे भी बहुत सारे प्राकृतिक तथा कृत्रिम तत्व इसमें मौजूद हैं जो आपके चेहरे को पहले से ज्यादा bright बना सकता है। 

The Beauty Sailor - Green Tea Skin Elixir

इसके फायदे:

  1. यह क्रीम आपके skin में absorb होकर किसी भी प्रकार के कील-मुंहांसे को अंदर से ख़त्म करता है। 
  2. प्रदुषण और धुप के कारण अक्सर हमारा चेहरा काला पड़ जाता है। इस क्रीम की मदद से आप अपना प्राकृतिक रंग वापस पा सकते हैं। 
  3. यह आपके चेहरे को hydrated रखता है जिससे आपका स्किन पहले से ज्यादा मुलायम हो जाता है। 
  4. इसमें मौजूद संतरे का extract आपके चेहरे पर oxidation को रोकता है और collagen बनने में मदद करता है जो कि skin cells के regeneration में मदद करता है। 

पुरुषों के लिए 10 सबसे अच्छी क्रीम

पुरुषों की त्वचा महिलाओं के मुकाबले अधिक rough होता है, इसलिए पुरुष महिलाओं वाले क्रीम प्रयोग नहीं कर सकते। आज पुरुषों के लिए मैं 10 सबसे अच्छे के क्रीम बताने वाला हूँ जो आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। 

11. UrbanGabru Insta Glow Fairness Cream

UrbanGabru का यह क्रीम आपके चेहरे पर मौजूद दाग धब्बों को ख़त्म कर आपको सुन्दर दिखने में मदद करता है। यह क्रीम oily और dry दोनों तरह के skin type के लोगों के लिए उपयोगी है। 

इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व आपके चेहरे को nourishment प्रदान करता है। 

UrbanGabru Insta Glow Fairness Cream

प्रयोग का तरीका:

  1. सबसे पहले आप अपने चेहरे को अच्छी तरह फेसवाश और पानी से साफ़ कर लें। यह जरूरी है क्योंकि इससे आपके चेहरे पर मौजूद गंदगी और सूक्ष्म जीव हट जाएंगे। 
  2. फिर किसी मुलायम कपड़े से पानी सूखा लें 
  3. अब थोड़ा सा क्रीम लेकर अपने चेहरे पर लगा लें। 

इसके फायदे:

  1. इसका सबसे बड़ा फायदा तो यह है कि यह खास पुरुषों के हिसाब से बनाया गया है। 
  2. इसको लगाने से आपको चेहरे पर दाने या मुंहासे नहीं होंगे। 
  3. यह आपको सूरज की खतरनाक किरणों से बचाता है। 
  4. यह क्रीम आपके चेहरे को प्रदूषण के कारण होने वाले दुष्प्रभाव से भी बचाता है। 

112. POND’S Men Daily Defence SPF 30 Face Creme Sunscreen Non-Greasy

Ponds एक जानी-मानी कॉस्मेटिक कंपनी है। इसके उत्पादों को लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है। यह क्रीम हानिकारक UV A और UV B किरणों से आपकी त्वचा की रक्षा करता है। यह वस्तुतः एक sunscreen क्रीम है जो आपके चेहरे को धूप से बचाने के लिए है।

 ऐसा कहा जाता है कि अगर आप गर्मियों में धुप में खड़े हों तो वह धुप 7 मिनट में आपके चेहरे को नुकसान पहुँचाना शुरू कर देता है। तो अगर आपका काम ऐसा कि आपको दिन भर धूप में रहकर काम करना पड़ता है तो आपको यह प्रोडक्ट अवश्य try करना चाहिए। 

POND's Men Daily Defence SPF 30 Face Creme

इसके फायदे:

  1. जैसा कि मैंने पहले बताया कि यह आपको सूर्य की खतरनाक UV A और UV B किरणों से रक्षा करता है। 
  2. इसका non-greasy फॉर्मूला आपकी त्वचा को ऑयली होने से बचाता है। यह बहुत जरुरी है क्योंकि हमारा देश एक गर्म और उमस भरा देश है जहाँ ऑयली स्किन एक बहुत बड़ी समस्या है। 
  3. यह आपकी त्वचा को सनबर्न और काले धब्बों से रक्षा करता है। 
  4. धूप की वजह से हमारा चेहरा कई बार काला पड़ जाता है। यह क्रीम आपको ऐसे समस्याओं से मुक्ति दिलाता है। 

13. Garnier Men Acno Fight Pimple Clearing Whitening Day Cream

अगर आपके चेहरे पर बहुत दाने रहते हैं या आप मुंहासे से परेशान रहते हैं तो Garnier Men का ये Acno Fight Pimple Clearing Whitening Day Cream आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है। 

इसमें मौजूद तत्व pimples वाले बैक्टीरिया को ख़त्म कर देता है और आपको redness व oily skin से आपकी त्वचा की रक्षा करता। 

Garnier Men Acno Fight Pimple Clearing Whitening Day Cream

इसके फायदे:

  1. यह क्रीम आपके स्किन को पिम्पल्स acne से लड़ने में मदद करता है। 
  2. यह आपके चेहरे पर dark spots कम कर के चेहरे को सुन्दर बनाता है। 
  3. इससे आपकी त्वचा को शांत और ठंडा रखता है। 

14. The Man Company Daily Moisturising Cream With Shea Butter And Vitamin E

The Man Company का ये Moisturising क्रीम आपके चेहरे को साफ करने से साथ-साथ पोषण भी करता है। इसमें विटामिन E पाया जाता है जिसमें antioxidant  भरपूर मात्रा में होता है जिससे यह क्रीम आपके चेहरे पर झुर्रियां नहीं आने देता। 

इसके साथ इसमें शिया बटर पाया जाता है जिसमें  विटामिन ए होता है जो स्किन को सूरज की खतरनाक UV किरणों से बचाने में मदद करता है।

The Man Company Daily Moisturising Cream

इसके फायदे:

  1. यह क्रीम एक Moisturising Cream जिसके प्रयोग से  आपकी त्वचा को मुलायम हो जाती है। 
  2. अगर आपका चेहरा बहुत सूखा-सूखा सा रहता है तो यह क्रीम आपके चेहरे को hydrated रखने में मदद कर सकता है। 
  3. हालांकि यह dry skin के लिए ज्यादा उपयोगी है लेकिन अगर आपकी त्वचा oily है तब भी आप इसका प्रयोग कर सकते हैं। यह आपके ऑयली त्वचा के लिए सबसे अच्छा मॉइस्चराइजर है क्योंकि यह त्वचा को चिपचिपा नहीं छोड़ता है 
  4. आप इसे body-lotion की तरह भी प्रयोग कर सकते हैं। यह आपकी body को tan होने से बचाता है। 

15. NIVEA Men Crème

NIVEA भी एक लोकप्रिय कॉस्मेटिक कंपनी है। NIVEA Men Creme में बहुत सारे प्राकृतिक तथा रसायनों का प्रयोग किया गया है। कंपनी का दावा है कि ये क्रीम आपके चेहरे को सूर्य की खतरनाक किरणों को फ़िल्टर कर देता है जिससे आपको सूर्य की किरणों से होने वाले नुकसान से आपका चेहरा बच जाता है। यह आपके चेहरे पर मौजूद काले धब्बों को भी हटाता है और आपको एक अलग निखार प्रदान करता है। आप इसे बॉडी लोशन की तरह भी प्रयोग कर सकते हैं। 

NIVEA Men Crème

इसके फायदे:

  1. यह क्रीम आपको सूर्य के UV किरणों से बचाता है। 
  2. NIVEA Men Creme आपके चेहरे पर से dark spots हटा है। 
  3. इसे किसी प्रकार के skin type पर प्रयोग किया जा सकता है। 
  4. क्रीम चेहरे, हाथों और शरीर को बिना चिकनाई के मॉइश्चराइजेशन प्रदान करता है। अतः यदि आपका चेहरा oily है तो भी आप इसका प्रयोग कर सकते हैं। 

अगर इसे लगाने से आपकी त्वचा पर कोई allergic reaction हो रहा तो इसका प्रयोग तुरंत रोक दें और डॉक्टर से संपर्क करें। 


16. USTRAA De-Tan Cream for Men

यह क्रीम उन पुरुषों के लिए है जिनका काम उन्हें धूप में रहने के लिए मजबूर करता है। धूप की वजह से हमारा चेहरा काला पड़ जाता है ऊपर से प्रदुषण आग में घी का काम करता है। इन सब समस्याओं का एक समाधान है USTRAA का De-Tan Cream for Men। यह क्रीम आपके चेहरे को tan free करता है और आपको even tone प्रदान करता है। 

अगर आपके चेहरे पर भी dark spots या फिर आंखों के नीचे dark circle बनता है तो एक बार इस क्रीम को try करें। यह आपको सकारात्मक परिणाम देगा। 

USTRAA De-Tan Cream for Men

इसके फायदे:

  1. हम सब जानते हैं कि bleaching से हमारा चेहरा ख़राब होता है। इसमें कोई bleaching agent नहीं है तो आप बेफिक्र होकर इस क्रीम को रोजाना प्रयोग में ला सकते हैं। 
  2. यह आपके चेहरे पर से dark spots और dark circles को खत्म करता है और आपको even tone प्रदान करता है। 
  3. सूर्य की खतरनाक किरणों से आपके चेहरे को बचाता है। 
  4. यह खास तौर पर पुरुषों के स्किन को ध्यान में रखकर बनाया गया है। 

17.Mexmy Skin Whitening & Brightening Cream For Men

अगर आप स्किन पिगमेंटेशन से परेशान हैं और आपके चेहरे पर बहुत ज्यादा मात्रा में dark spots हैं तो  आपको  Mexmy का ये Skin Whitening क्रीम एक बार अवश्य प्रयोग में लाना चाहिए। अगर ये आपके चेहरे पर suite कर जाता है तो यह आपको काफी अच्छे परिणाम दे सकता है। 

कंपनी का दावा है कि यह क्रीम बिना किसी हानिकारक केमिकल के बनी है और यह क्रीम आपके स्किन के लिए बिल्कुल सुरक्षित है। इसे महिला या पुरुष कोई भी प्रयोग में ले सकता है। ये हर तरह के स्किन के लिए suitable है चाहे आपका स्किन dry हो या oily. 

Mexmy Skin Whitening & Brightening Cream For Men

इसके फायदे:

  1. अक्सर हम देखते हैं कि कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में कुछ कुछ जानवर का अंश जरूर होता है चाहे वो अंडा हो या कोई animal fat लेकिन अगर कंपनी की मानें तो इस क्रीम में कुछ भी ऐसा नहीं है। सो अगर आप vegan हैं तो यह प्रोडक्ट आपके लिए 100% suitable है। 
  2. यह क्रीम आपकी स्किन को hydrated रखता है और साथ में आपके चेहरे पर से फालतू oil को भी हटाता है तो अगर आपका skin dry है और आपके घर में किसी सदस्य का स्किन oily है तो बिना कोई चिंता के दोनों इस क्रीम का प्रयोग कर सकते हैं। 
  3. यह क्रीम pigmentation वाले जो hormons हैं उसे बनने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है जिससे पहले से मौजूद dark spots और धब्बे को कम हो जाता है और आपका चेहरा साफ़ दिखता है। 

18. The Man Company De Tan Cream with Multani Mitti

चेहरे पर अगर दाने हो जाए तो हमारा पूरा लुक ख़राब कर देता है। कई लोगों का तो आत्मविश्वास कम हो जाता है। वो अपना चेहरा हर समय ढक कर रखते हैं ताकि उन्हें कोई न देखे और उनका मजाक न बनाए। अगर स्थिति ज्यादा गंभीर है तब तो आपको किसी अच्छे dermatologist से संपर्क करना चाहिए। 

लेकिन अगर आपको लगता है कि यह नॉर्मल जिसे क्रीम वैगेरा से नियंत्रित किया जा सकता है तो The Man Company का ये De Tan Cream with Multani Mitti क्रीम आपके काम की चीज़ साबित हो सकता है। यह एक डे क्रीम है जिसे आप सुबह नहाने के बाद या चेहरे को अच्छे से साफ़ करने के बाद लगा सकते हैं। 

The Man Company De Tan Cream with Multani Mitti

इसके फायदे:

  1. इसका सबसे बड़ा फायदा तो यही है कि यह आपको pimples से लड़ने में मदद करता। 
  2. यह क्रीम dark heads को जड़ से निकाल देता है जिससे आपका चेहरा बिलकुल साफ़ दिखता है। 
  3. इस क्रीम के रोजाना प्रयोग से आपके चेहरे पर मौजूद extra oil हट जाता है और आपका चेहरा बिल्कुल सॉफ्ट हो जाता है। 

19. Dr.Vedic 100% Pure & Natural Skin Brightening & Whitening Night Cream

Dr.Vedic जैसा की नाम से पता चल रहा है कि यह क्रीम आयुर्वेद पर आधारित शत प्रतिशत प्राकृतिक है। सो यह आपके स्किन पर कोई हानिकारक प्रभाव तो नहीं ही डालेगा। तो अगर आपका स्किन chemicals के प्रति संवेदनशील है और कोई भी केमिकल based क्रीम लगाने पर आपको allergic reactions होते हैं तो आपको एक बार इस क्रीम का जरूर प्रयोग कर के देखना चाहिए। 

इसमें बहुत सारे तत्व मिलाए गए हैं जैसे गुलाब जल, लाजवंती के extracts, milk protein, विटामिन E, Glycerin, Green Tea Extract इत्यादि जो आपके चेहरे की अच्छी तरह से ख्याल रखते हैं और पोषकता भी प्रदान करते हैं।  यह एक night क्रीम है तो इसे आप सोने से पहले अच्छी तरह से अपने चेहरे को धोकर लगाए। 

Dr.Vedic 100% Pure & Natural Skin Brightening & Whitening Night Cream

इसके फायदे:

  1. इसका सबसे बड़ा फायदा तो यही है की यह प्राकृतिक है तो यह आपके चेहरे पर harsh नहीं होगा। 
  2. अगर आपका skin ड्राई रहता है तो इसे लगाने से आपका skin hydrated रहेगा और सॉफ्ट भी। 
  3. यह आपकी त्वचा में कोलेजन को बढ़ाता है और इसे कोमल और बनाता है। 
  4. इसमें antioxidants भरपूर मात्रा में है जो आपके चेहरे पर झुर्रियां आने से रोकता है। तो इसके प्रयोग से आप लंबे समय तक युवा बने रहेंगे। 

20. Khadi Rishikesh Herbal Fairness fruit cream

Khadi Rishikesh एक हर्बल प्रोडक्ट्स बनाने वाली एक भारतीय कंपनी है। यह क्रीम भी हर्बल ही है जिसमें काफी चीज़ें ऐसी हैं जिसे आप घर पर भी प्रयोग करते हैं तो चिंता की कोई बात ही नहीं है। यह क्रीम आपको स्किन से सम्बंधित बहुत सारी प्रोब्लेम्स को हल कर देती है। 

यह क्रीम आपको skin puffiness, झुर्रियां, तथा रंजकता (pigmentation) से लड़ने में मदद करती है। इस क्रीम के प्रयोग से आप हमेशा फ्रेश और यंग महसूस करेंगे। 

इसके फायदे:

  1. जैसा कि मैंने बताया यह एक आयुर्वेदिक प्रोडक्ट है तो इसके प्रयोग से आपको कोई नकारात्मक प्रभाव देखने को मिले इसकी संभावना बहुत ही काम है। 
  2. इसमें बहुत सारे oil based ingredients मिलाए गए हैं इसलिए यह dry स्किन के लिए  सबसे अच्छा है। अगर आपका स्किन oily है तो इसका प्रयोग न करें। 
  3. यह एक daily use क्रीम है जिसे महिला या पुरुष कोई भी प्रयोग कर सकता है। 

निष्कर्ष:

चेहरा हमारी की त्वचा बहुत ही संवेदनशील होती है इसलिए कोई भी ऐसी वैसी क्रीम आपके चेहरे को ख़राब कर सकती है। इसलिए हमने आपके लिए चेहरे के लिए सबसे बेस्ट क्रीम कौन सी है प्रश्न का उत्तर देने का प्रयास किया। हमने 20 ऐसी क्रीम की लिस्ट आपको दी जो लाखों लोगों द्वारा प्रयोग किया गया और उन्हें अच्छे परिणाम मिले। यदि आपके चेहरे पर डार्क सर्कल है और आप उससे निजात पाना चाहते हैं तो आप डार्क सर्किल के लिए क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं जो हमने आपके लिए चुनकर लाया है।

आप अपनी त्वचा के हिसाब से इनमे से कोई भी क्रीम चुने वो आपके लिए जरूर फायदेमंद होगा। आपको इनमें से या कोई और क्रीम भी पसंद है तो कमेंट कर के जरूर बताएं।

FAQ 

प्रश्न 1: मेरे चेहरे पर बहुत सारे pimples हो गए हैं। क्या कोई ऐसी क्रीम है पूरी तरह से pimples को ख़त्म कर सकता है?

उत्तर: यहाँ दिये गए सारे क्रीम कारगर हैं लेकिन इसके साथ अगर आप अपने diet को थोड़ा सही कर लें और थोड़ा अपने जीवन शैली में योग-प्राणायाम को जगह दें तो आपको आश्चर्यचकित करने वाले परिणाम देखने को मिल सकते हैं। 

प्रश्न 2: रात को चेहरे पर कौन सी क्रीम लगाएं?

उत्तर: आप रात में WhiteGlow Night Creme, Dr.Vedic night cream, Himalaya Nourishing Skin Cream इत्यादि में से कोई भी क्रीम लगा सकते हैं। 

प्रश्न 3: गर्मी में चेहरे पर कौन सी क्रीम लगाएं?

उत्तर: गर्मी में ऐसी क्रीम लगाएं जो आपके चेहरे को ठंडक प्रदान करे और oil को remove करे। 

प्रश्न 4: चेहरे के लिए सबसे बेस्ट क्रीम कौन सी है?

उत्तर: चेहरे के लिए सबसे बेस्ट क्रीम कोई भी आयुर्वेदिक क्रीम हो सकती है। आप अपने स्किन के हिसाब से चुन सकते हैं।

प्रश्न 5: 1 दिन में चेहरा गोरा कैसे करें?

उत्तर: कोई भी व्यक्ति एक दिन में गोरा नहीं हो सकता। अगर आपको अपने चेहरे की रंगत साफ करनी है तो आपको हर दिन इसके लिए प्रयास करना होगा। चेहरे की रंगत साफ करने के लिए इन बातों का ध्यान रखें:

  1. ढेर सारा पानी पियें। 
  2. ज्यादा तेल मसाला न खाएं। 
  3. अपने भोजन आदत में ताजे फल व सब्जियाँ शामिल करें। 
  4. चेहरे को रोजाना अच्छे से साफ़ करे। 
  5.  अधिक देर के लिए धुप में न निकलें।