चेहरे पर दाने हटाने वाली 12 सबसे अच्छी क्रीम : 12 Best Creams To Remove Acne from face

Rate this post

चेहरे के दाने हटाने वाली क्रीम: चेहरा हमारे लिए बड़ा महत्वपूर्ण होता है। लेकिन क्या हो अगर चेहरे पर दाने हो जाएं। पिम्पल्स या किसी भी प्रकार के दाने हमारे चेहरे को ख़राब कर देते हैं। कई बार तो ठीक होने के बाद भी बहुत लम्बे समय तक इसका दाग रह जाता है।

पिम्पल्स हो जाए तो बड़ा ख़राब लगता है। लोग मजाक उड़ाते हैं जिससे हमारा आत्मविश्वास कम हो जाता है। इसलिए आज मैं आपके लिए 12 चेहरे पर दाने हटाने वाली सबसे अच्छी क्रीम की लिस्ट लेकर आया हूँ जो आपको पिम्पल्स से छुटकारा दिला सकते हैं। लेकिन उससे पहले यह जान लेना जरुरी है कि पिम्पल्स आखिर होते क्यों हैं? क्योंकि बिना कारण जाने आप किसी बीमारी को ख़त्म नहीं कर सकते।


Table of Contents

चेहरे पर छोटे छोटे दाने क्यों निकलते हैं?

हमारे चेहरे पर कई बार छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं खासकर हमारे दोनों गाल पर उन्हीं को पिम्पल्स कहा जाता है। दाने कई प्रकार के हो सकते हैं कुछ पूरे चेहरे और शरीर पर हो जाते हैं जिन्हें हम पिम्पल्स नहीं कह सकते। वो कोई और चर्म रोग हो सकता है और ऐसी स्थिति में आपको चर्म रोग विशेषज्ञ (Dermatologist) से संपर्क करना चाहिए। अब आइये जानते हैं कि चेहरे पर दाने यानि पिम्पल्स किन कारणों से हो सकते हैं।

Hormonal Change (हार्मोन का असंतुलन)- 

हार्मोन का असंतुलन यह पिम्पल्स का एक मुख्य कारण होता है। यह अक्सर 14-18 साल की उम्र के बीच होता है जब हमारा शरीर एक किशोरावस्था से युवावस्था की ओर बढ़ रहा होता है जिससे हमारे शरीर में कई तरह के बदलाव हो रहे होते हैं जिससे पिंपल्स हो सकते हैं। इसमें ज्यादा घबराने की आवश्यकता नहीं होती। बस आपको अपने आप का अच्छी तरह ख्याल रखना होता है। 

जब ऐसा हो तो पैनिक न करें बल्कि अपने आप को शांत रखें और खुश रहें। किसी भी प्रकार के नशे या गर्म तासीर वाली चीज़ें न खाएं। खाने में सलाद, हरी सब्जियाँ और फल को शामिल करें।

दवा का असर:

अगर आपको कोई गंभीर बीमारी है जिसके लिए आप दवा खा रहे हैं जो उनके side-effect से भी पिंपल्स हो सकते हैं। इसमें आपको घबराने की जरुरत नहीं है और न ही इसके लिए अलग से दवा खाने की जरुरत है। जब आप बीमारी से मुक्त हो जाएंगे और आपकी दवाई चलनी बंद हो जाएगी तो ये दाने अपने आप ठीक हो जाएंगे।

और अगर ऐसा नहीं होता है तो आप त्वचा-विशेषज्ञ (डर्मेटोलॉजिस्ट) और अपने डॉक्टर की सलाह से इसके लिए दवा खा सकते हैं जो उस दवा के साइड-इफ़ेक्ट को कम कर देगा।

खानपान:

अगर आपका खानपान सही नहीं है, आप तैलीय पदार्थ और मांसाहार का आवश्यकता से अधिक सेवन करते हैं तो यह भी पिंपल्स होने का कारण हो सकता है। 

ऐसी स्थिति में आपको अपने भोजन आदतों को नियंत्रित करना पड़ेगा और खाने में ताजे फल और सब्जियों को शामिल करना होगा।

ऑयली स्किन:

आपका चेहरे की त्वचा ऑयली है यानी चिपचिपा है तो आपको पिम्पल्स होने की संभावना अधिक है। इससे बचने के लिए आप आयल फ्री फेस वॉश से अपने चेहरे को दिन में कम से कम 2 जरूर साफ़ करें फिर अपने चेहरे पर ऑयल फ्री क्रीम का प्रयोग करें। 

Skin pores का बंद होना:

कई बार ऐसा होता है कि हम लम्बे समय तक अपना चेहरा नहीं धोते या अपने स्किन का अच्छे से ख्याल नहीं रखते इससे हमारे पर चेहरे पर बाहरी गंदगी के साथ साथ हमारे स्किन पर dead skin cells जमा हो जाते हैं जिससे Skin pores बंद हो जाते हैं। इस वजह से भी आपको पिम्पल्स हो सकता है इसलिए अपना चेहरा हमेशा साफ़ रखें। 

फेस पर छोटे छोटे दाने कैसे हटाए?

फेस पर छोटे छोटे दाने हटाने के लिए निम्नलिखित उपायों का उपयोग किया जा सकता है:

  1. धूप: सूरज की धूप छोटे छोटे दानों को हटाने में मदद कर सकती है। तापमान कम होने तक कुछ मिनट तक सूर्य की धूप में बैठें और इसे दिन में दो बार करें। इससे त्वचा का रंग गोरा होता है और छोटे दाने कम हो जाते हैं।
  2. निम्बू का रस: निम्बू का रस एक शक्तिशाली एंटीबैक्टीरियल है जो त्वचा पर छोटे दानों के कारणों से लड़ने में मदद कर सकता है। निम्बू का रस एक गिलास पानी में मिलाकर एक कप पानी के साथ त्वचा पर लगाएं। इसे कुछ मिनट तक लगाकर सुखने दें और फिर धो लें।
  3. एलो वेरा: एलो वेरा एक अद्भुत त्वचा उपचार है जो त्वचा के समस्याओं से निजात पाने में मदद कर सकता है। आलो वेरा के फ्रेश गेल को त्वचा पर लगाएं और 10-15 मिनट तक सूखने दें। फिर उसे धो लें।
  4. हल्दी और शहद: हल्दी और शहद मिश्रित एक पेस्ट बनाएं और उसको चेहरे पर फेस पर लगाकर आधा घंटा रखें। आधा घंटा बाद उसे अच्छे से साफ़ कर लें।
  5. एलोएवेरा और कॉफ़ी पाउडर: एलोवेरा प्रकृति का एक उपहार है जो कई तरह से उपयोग में लाया जा सकता है। इसमें प्राकृतिक रूप से एंटीसेप्टिक, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटी-वायरल तत्व भी पाए जाते हैं जो आपकी त्वचा को किसी भी प्रकार के इन्फेक्शन से बचाता है। साथ ही कॉफ़ी पाउडर एक एंटी-इन्फ्लैमटेरी कंपाउंड के तरह काम करता है। और इन दोनों को मिलाकर चेहरे पर लगाने से आपके चेहरे पर से दाने समाप्त हो जायेंगे और आपका चेहरा चमक उठेगा।
क्रीम का नामकीमत
Lever Ayush Anti Marks Turmeric Face Creamकीमत देखें
2.Lotus Professional Phyto Rx Clarifying Pimples and Acne Creamकीमत देखें
3.DERMATOUCH Bye Bye Acne Scars & Marks Cream कीमत देखें
4.POND’S Super Light Gel Face Moisturiser with Hyaluronic Acid and Vitamin Eकीमत देखें
5.Cipla Excela Moisturiser for Oily & Acne Prone Skinकीमत देखें
6.Minimalist 2% Salicylic Acid Serum For Acne, Blackheads & Open Poresकीमत देखें
7.WOW Skin Science Organic Apple Cider Vinegar Face Moisturizerकीमत देखें
8.Plum Green Tea Mattifying Moisturizer for Daily Useकीमत देखें
9.Sebamed Clear Face Cleansing Foam for Acne Prone Skinकीमत देखें
10.Mamaearth Oil-Free Moisturizer For Acne Prone Skin Faceकीमत देखें
11.Bella Vita Organic Anti Acne Cream Gelकीमत देखें
12.Lakme Vitamin C+ Day Creamकीमत देखें

चेहरे पर दाने हटाने वाली क्रीम

1. Lever Ayush Anti Marks Turmeric Face Cream

Lever Ayush आपको पता होगा भारत की प्रसिद्ध हर्बल कॉस्मेटिक कंपनी है। Lever Ayush की यह क्रीम भी हर्बल ही है जिसमें आपको ढेर सारे प्राकृतिक तत्व मिल जाते हैं जो आपकी स्किन पर harsh नहीं होती। इसमें जैसा कि नाम से पता चल रहा होगा आपको हल्दी मुख्य सामग्री है। 

यह आपके चेहरे पर से पिम्पल्स तो ख़त्म करता ही है साथ में पिम्पल्स के कारण जो दाग हमारे चेहरे पर रह जाते हैं उन्हें भी साफ़ कर देता है। 

कंपनी का दावा है कि इसमें केसर, हल्दी, मंजिष्ठा, पद्मकाष्ठ, लोधरा, उशिरा जैसे अत्यंत लाभकारी जड़ी बूटियाँ मिलाई गयी हैं जो आपके चेहरे पर से दाग को हटाकर उसे hydrated रखता है। 

इसको लगाने का तरीका भी बहुत आसान है आप नहाने के बाद अपने चेहरे को अच्छी तरह पोंछकर थोड़ा देर सूखने दें फिर इसे हलके हाथों से अपने चेहरे पर लगाएं। अगर आप नहीं नहाए हैं तो चेहरे को पहले एक अच्छा फेस वॉश से साफ कर ले फिर क्रीम लगाएं। 

Lever Ayush Anti Marks Turmeric Face Cream
1. Lever Ayush Anti Marks Turmeric Face Cream

इसके फायदे:

  1. यह आपके चेहरे पर से दाग धब्बे  साफ कर के आपको एक सुन्दर दाग रहित चेहरा देता है। 
  2. इस क्रीम को लगाने से आपकी स्किन लम्बे समय तक hydrated रहती है। 
  3. यह क्रीम ऑयली स्किन से भी छुटकारा दिला सकता है। 

2. Lotus Professional Phyto Rx Clarifying Pimples and Acne Cream

जैसा कि मैंने ऊपर बताया कि अगर आपके चेहरे पर Pores बंद हो जाए तो आपको पिम्पल्स की समस्या हो सकती है। Lotus Professional Phyto Rx Clarifying Pimples and Acne Cream आपके चेहरे पर बंद pores को खोलता है जिससे आपको pimples से तो छुटकारा मिलता ही है साथ में आपकी स्किन glow करने लगती है। 

इसमें भी कुछ लाभदायक पौधे जैसे sage, thyme, clove और tea tree के extracts मिलाए गए हैं जो आपके चेहरे को साफ करता है और आपको और ज्यादा सुंदर बनाता है।

Lotus Professional Phyto Rx Clarifying Pimples and Acne Cream

इसके फायदे: 

  1. यह क्रीम आपके चेहरे पर से अनचाहे दानों को ख़त्म  कर के आपको सुन्दर बनाता है। 
  2. इसमें मौजूद Antiseptic properties आपको acne से लड़ने में मदद करता है और किसी भी प्रकार के अनचाहे खतरनाक सूक्ष्म जीवों को बढ़ने से रोकता है जिससे आपके चेहरे पर pigmentation नहीं होता।
  3. pimples के साथ साथ अगर आपको पहले से dark spots भी हैं तो इस क्रीम से वो भी गायब हो जाएगा। 

3. DERMATOUCH Bye Bye Acne Scars & Marks Cream 

यह क्रीम बाकि क्रीम के मुकाबले थोड़ा महंगा तो पड़ता है लेकिन इसका कारण ये है कि इसमें बहुत महंगे प्राकृतिक तत्व जैसे Australian caviar lime मिलाया गया है जो आपके चेहरे पर से मरे हुए  कोशिकाओं को हटाता है। इस प्रकार आप पहले से सुन्दर तो दिखते ही हैं साथ साथ स्किन pores खुलने से पिम्पल्स भी गायब हो जाते हैं। 

बेहतर परिणाम के लिए आप इसे दिन में दो बार 6-8 हफ़्तों तक हलके हाथों से लगाएं। ध्यान रहे लगाने से पहले अपने चेहरे को किसी अच्छे फेस वाश से जरूर धो लें ताकि आपके चेहरे पर से धूल गंदगी साफ हो जाए।  

DERMATOUCH Bye Bye Acne Scars & Marks Cream
DERMATOUCH Bye Bye Acne Scars & Marks Cream

इसके फायदे:

  1. यह आपके चेहरे से dead cells को हटाकर आपको निखार प्रदान करता है। 
  2. इसका स्पेशल फॉर्मूला खास तौर pimples और दाग धब्बों को निशाना बनाता है और उसे जड़ से ख़त्म कर देता है। 
  3. इसमें anti-aging तत्व भी मिलाए गए हैं जो आपके चेहरे पर झुर्रियां आना थोड़ा धीमा कर देता है। 
  4. और इन सब के साथ आपको मिलता है सुन्दर और मुलायम त्वचा जिस पर आपके प्रियतम फ़िदा हो जाएंगे। 

4. POND’S Super Light Gel Face Moisturiser with Hyaluronic Acid and Vitamin E

हमें कैसा चेहरा चाहिए होता है चिपचिपा ? जाहिर सी बात है नहीं। किसी को भी दानेदार और खुरदुरा चेहरा नहीं पसंद होता। तो इसी के लिए है Ponds का यह सुपर लाइट gel क्रीम और साथ में आपको मिलता है Mineral Clay फेस वॉश जो आपके चेहरे को साफ़ करता है और gel आपको लम्बे समय तक moisture प्रदान करता है। 

इससे आपके चेहरे पर मौजूद दाने, एक्स्ट्रा oil सब खत्म हो जाता है और आपको मिलता है सुन्दर चमकता चेहरा जिसे कोई देखे तो बस देखता रह जाए। 

4. POND’S Super Light Gel Face Moisturiser with Hyaluronic Acid and Vitamin E

इसके फायदे

  1.  Pond’S White Beauty Mineral Clay आपके चेहरे को अच्छी तरह साफ़ करता है और इसमें मौजूद खनिज तत्व आपके चेरहे को पोषकता प्रदान करता है। 
  2. Pond’S Super Light Gel Moisturiser आपके चेहरे को लम्बे समय तक moisturized रखता है। 
  3. यह आपके चेहरे को oil फ्री और मुलायम करता है। 

5. Cipla Excela Moisturiser for Oily & Acne Prone Skin

Cipla  अगर आप नहीं जानते तो यह एक बहुत बड़ी भारतीय फार्मा कंपनी है। Cipla की यह क्रीम dermatologist द्वारा prescribe किया जाता है। यह क्रीम आपकी त्वचा को नौरिश्मेंट देता है और pimples से छुटकारा दिलाता है।  

इसे acne prone स्किन type का कोई भी व्यक्ति लगा सकता है चाहे उसका स्किन टोन कैसा भी हो। 

Cipla Excela Moisturiser for Oily & Acne Prone Skin

इसके फायदे:

  1. यह एक फार्मा कंपनी द्वारा तैयार किया गया है न कि कॉस्मेटिक कंपनी द्वारा। 
  2. यह आपके चेहरे से ऑयल हटाकर आपकी त्वचा सॉफ्ट करता है। 
  3. Cipla Excela Moisturiser का एक और लाभ यह है कि इसमें नियासिनमाइड होता है जो किसी भी प्रकार की त्वचा के लिए फायदेमंद होता है।

6. Minimalist 2% Salicylic Acid Serum For Acne, Blackheads & Open Pores

Minimalist का यह प्रॉडक्ट क्रीम नहीं है बल्कि एक serum है जिसे खासतौर पर चेहरे पर दानों को साफ़ करने के लिए बनाया गया है। अगर आपको चेहरे पर दाने होने की समस्या है और आपको किसी भी क्रीम से संतोषजनक परिणाम नहीं मिला तो आप यह एक पर प्रयोग कर के देख सकते हैं। 

इसमें Salicylic acid मिलाया गया है जो चेहरे पर से पिम्पल्स हटाता है। यह आपके स्किन के अंदर तक जाता है और सारी गंदगी को बाहर निकलता। इससे blackheads ख़त्म हो जाता है  और आप पहले से ज्यादा सुन्दर दिखने लगते हैं। 

Minimalist 2% Salicylic Acid Serum For Acne, Blackheads & Open Pores

इसके प्रयोग का तरीका:

  1. सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह साफ़ कर लें। 
  2. एक मुलायम तौलिये से अपने चेहरे को सूखा लें। 
  3. फिर serum की 1-2 बूँदें लेकर उस जगह पर लगाएं जहां पिम्पल्स हैं। जिनकी त्वचा chemicals के प्रति संवेदनशील है उन्हें इस serum को पूरे चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए। 

इसके फायदे:

  1. यह acne को बिल्कुल जादू की तरह आपके चेहरे पर से गायब कर देता है। 
  2. यह सीरम आपके चेहरे पर से अधिक ऑयल को हटाता है। 
  3. यह खासतौर पर ऑयली और acne prone स्किन के लिए बनाया गया है। 
  4. इस सीरम का स्पेशल फॉर्मूला आपके चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों को भी ख़त्म कर देता है। 

7. WOW Skin Science Organic Apple Cider Vinegar Face Moisturizer

WOW का यह फेस moisturizer आपके acne के लिए रामबाण साबित हो सकता है। साथ ही अगर आप vegan हैं और आप कोई ऐसा क्रीम  चाहते हैं जिसमें किसी प्रकार से जानवरों का कोई अंश न हो बिलकुल अहिंसक तरीके से बना हो तो यह क्रीम आपके लिए सबसे अच्छा है। 

इस क्रीम में apple cider vinegar और चुकंदर का अंश मिलाया गया है जो आपके चेहरे को साफ़ करता है और hydraded रखता है। लेकिन ध्यान रहे अगर आपका चेहरा acidic नेचर का है या आपके चेहरा acidic तत्वों के प्रति संवेदनशील है तो आप इसका प्रयोग न करें। 

WOW Skin Science Organic Apple Cider Vinegar Face Moisturizer

इसके फायदे:

  1. Wow स्किन साइंस ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर फेस मॉइस्चराइजर में मौजूद प्राकृतिक तत्व आपकी त्वचा कोई पोषकता प्रदान करता है। 
  2. इसमें किसी भी प्रकार के जानवर का कोई अंश नहीं है और न ही मिनरल ऑयल। मिनरल ऑयल आपके चेहरे को नुकसान पहुंचा सकते हैं। 
  3. यह क्रीम बिलकुल आयल फ्री है तो इसे लगाने के बाद आपको आपका चेहरा बिल्कुल हल्का महसूस होगा। 

8. Plum Green Tea Mattifying Moisturizer for Daily Use

अगर आपने कभी ग्रीन टी के बारे में सुना हो या इसका सेवन करते हैं तो आपको पता होगा कि इसमें antioxidant गुण होता है जो आपको कई तरह से मदद करता है। क्या होगा अगर कोई ऐसी क्रीम बनाई जाए जिसमें ग्रीन टी के यही गुण मौजूद हों। 

Plum Green Tea Mattifying Moisturizer एक ऐसी ही क्रीम है जिसका मुख्य सामग्री ही ग्रीन टी है। यह आपके चेहरे पर दानों को ख़त्म करता है, दाग साफ़ करता है। इसके साथ यह आपकी त्वचा में समाकर ऑक्सीडेशन को भी रोकता है जिससे आपके चेहरे पर झुर्रियां नहीं बनतीं और आप लम्बे समय तक जवान दिखते हैं। 

Plum Green Tea Mattifying Moisturizer for Daily Use

इसके फायदे: 

  1. इसमें मौजूद ग्रीन टी एक्सट्रैक्ट्स आपके चेहरे को हाइड्रेट रखता है। 
  2. इसका स्पेशल फॉर्मूला चेहरे पर से सारे dead सेल्स को रिमूव करता है जिससे acne अपने-आप कम होने लगता है। 
  3. यह खास तौर पर महिलाओं के लिए बनाया गया है। 

9. Sebamed Clear Face Cleansing Foam for Acne Prone Skin

अब जबकि आपने यहाँ तक पढ़ लिया है तो आपको यह तो समझ में आ गया होगा कि अगर एक्ने और पिम्पल्स को दूर भगाना है तो चेहरे पर से गन्दगी और dead सेल्स को हटाना करना पड़ेगा। उसी कड़ी में आपकी मदद के लिए पेश है Sebamed Clear Face Cleansing Foam जो खास तौर पर एक्ने प्रोन त्वचा के लिए बनाया गया है।

अच्छे परिणाम के लिए आपको इस फोम का दिन में 2 बार इस्तेमाल करना है। यह आपके चेहरे पर से dead cells और प्रदुषण वाली गन्दगी को रिमूव करता है जिससे धीरे-धीरे आपके चेहरे पर से दाने कम होने लगते हैं।

9. Sebamed Clear Face Cleansing Foam for Acne Prone Skin

इसके फायदे:

  1. यह फोम आपके चेहरे पर सारी गंदगी को साफ़ कर के आपके सुन्दर चेहरे को सामने लाता है। 
  2. अगर आप बेहतर परिणाम चाहते हैं तो आप इसे दो बार लगाएं एक बार सुबह में और एक बार सोने से पहले। 
  3. पानी से अच्छी तरह धोने से पहले फोम को बैक्टीरिया से लड़ने के लिए 3 मिनट तक त्वचा में घुसने दें

10. Mamaearth Oil-Free Moisturizer For Acne Prone Skin Face

अगर आपका चेहरा ऑयली है तो आपको एक ऐसे क्रीम की जरुरत पड़ेगी जो आयल फ्री हो और आपके चेहरे पर से ऑयल को हटाए। ऐसे में Mamaearth Oil-Free Moisturizer आपके लिए एक अच्छी पसंद साबित हो सकती है। 

Mamaearth का यह फोम खासतौर विशेष रूप से ऑयली और एक्ने प्रोन त्वचा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें किसी प्रकार के कृत्रिम रंग, सुगंध या preservatives का प्रयोग नहीं किया गया है जो कि काफी अच्छी बात है क्योंकि ऐसे रसायनों का हमारे चेहरे पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। 

Mamaearth Oil-Free Moisturizer For Acne Prone Skin Face
Mamaearth Oil-Free Moisturizer For Acne Prone Skin Face

इसके फायदे:

  1. यह मॉइस्चराइजर क्रीम ऑयल रहित है तो यह आपके चेहरे पर बिलकुल हल्का रहता है और सबसे अच्छी बात यह है कि यह आपके चेहरे को चिपचिपा नहीं करता। 
  2. यह क्रीम विशेषतः एक्ने प्रोन त्वचा के लिए बनाया गया है जो न केवल आपको मौजूदा मुँहासे से छुटकारा पाने में मदद करता है, बल्कि उनकी पुनरावृत्ति की सम्भावना को भी कम करता है। 
  3. यह क्रीम आपके चेहरे को उचित मात्रा में हाइड्रेशन प्रदान करता है और मुहांसों के खुले हुए pores के अंदर जाकर उसकी सफाई करता है। 

11. Bella Vita Organic Anti Acne Cream Gel

हम सब जानते हैं कि नीम, तुलसी, और घृतकुमारी (Aloe Vera) बहुत लाभकारी होते हैं। तुलसी का रोजाना सेवन हमें रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करती है वहीँ नीम हमारे शरीर को अंदर से साफ़ करता है। और घृतकुमारी में बहुत सारे सूक्ष्म पोषक तत्व पाए जाते हैं। 

Vella Vita Organic Anti Acne Cream Gel इन्हीं तीन शक्तिशाली तत्वों से बनी है। यह आपको किसी भी प्रकार के सूक्ष्म जीव से बचाता है जिससे आपके चेहरे पर कोई इंफेक्शन का खतरा कम हो जाता है। इसके निरंतर प्रयोग से आपको मुहांसे से छुटकारा मिल सकता है। 

Bella Vita Organic Anti Acne Cream Gel
11. Bella Vita Organic Anti Acne Cream Gel

इसके फायदे:

  1. इसमें मौजूद नीम और तुलसी आपकी त्वचा को साफ़ करता है और आपको बाहरी सूक्ष्म जीवों के संभावित खतरों से बचाता है। 
  2. इसमें मौजूद घृतकुमारी में विटामिन c के साथ साथ और भी कई सूक्ष्म पोषक तत्व पाए जाते हैं भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो आपकी त्वचा को पोषकता प्रदान करती है मुहांसे से लड़ने में आपकी मदद करती है। 
  3. इस क्रीम में कोई खतरनाक और हानिकारक कृत्रिम रसायन का प्रयोग नहीं किया गया है तो यह आपकी स्किन पर बहुत सॉफ्ट होता है। 

12. Lakme Vitamin C+ Day Cream

Lakme आप जानते होंगे एक जानी-मानी कंपनी है जो सौन्दर्य-प्रसाधन सामग्री बनाती है। अगर आप एक ऐसा क्रीम ढूंढ रहे हैं जो आपको मुहांसों से भी छुटकारा दिलाए और साथ साथ धूप प्रदूषण से भी रक्षा करे तो Lakme Vitamin C+ Day क्रीम आपके लिए सबसे अच्छा है। 

जैसा कि इसके नाम से पता चलता है इसमें विटामिन C भरपूर मात्रा में है और यह एक Day क्रीम है अर्थात आप इसे दिन में लगा सकते हैं। अगर आप रात में भी क्रीम लगाकर सोते हैं जो कि एक अच्छी बात है तो आप Lakme Vitamin C+ Night Cream ले सकते हैं। 

Lakme Vitamin C+ Day Cream
Lakme Vitamin C+ Day Cream

इसके फायदे:

  1. इसमें मौजूद vitamin C आपको pimples और मुहांसे से लड़ने में मदद करता है। 
  2. यह क्रीम मुहांसे तो ख़त्म करती ही है साथ में यह एक ग्लो क्रीम भी है तो यह आपको लम्बे समय तक ग्लो प्रदान करता है। 
  3. यह क्रीम दाग धब्बों को हटाकर आपके चेहरे को दाग रहित सुन्दर और कोमल बनाता है। 

निष्कर्ष:

चेहरे पर दाने हों या डार्क सर्कल दोनों ही हमारे चेहरे को ख़राब कर देते हैं और इससे हमारा आत्मविश्वास भी कम हो जाता है। अगर आपके चेहरे पर भी दाने निकल गए हैं जिससे आप परेशान हैं तो आपके लिए हमने 12 face ke dane hatane ki cream लेकर आये हैं जो न सिर्फ दाने को ख़त्म करते हैं बल्कि आगे पिम्पल्स होने से भी रोकता है।

आपको ये आर्टिकल कैसा लगा कमेंट कर के जरूर बताएं और इनमें से कौन सा क्रीम आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित हुआ यह भी बताएं ताकि अन्य लोग भी लाभ उठा सकें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1: चेहरे के दाने को कैसे ठीक करें?

उत्तर: चेहरे के दाने ठीक करने के लिए निम्न बातों का ध्यान रखें। 

  • चेहरे को हमेशा साफ़ रखें
  • चेहरा साफ़ करने के लिए केमिकल फ्री फेसवाश का ही प्रयोग करें। 
  • अगर आपका चेहरा ऑयली है तो आपको चेहरे का खास ख्याल रखने की आवश्यकता है। 
  • फेसवॉश से साफ करने के बाद आप अच्छी क्रीम का भी प्रयोग कर सकते हैं। 

प्रश्न 2: माथे पर दाने कैसे हटाए?

उत्तर: माथे पर दाने हटाने के लिए निम्नलिखित उपायों का उपयोग किया जा सकता है:

  1. गर्म पानी और नमक: गर्म पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर एक टोल कप का सलाइन बनाएं। इस सलाइन को माथे के दाने पर लगाएं और थोड़ी देर के बाद उसे हटाएं। यह आपके माथे पर उत्तम प्रभाव डालेगा और दाने भी हट जाएंगे।
  2. आलो वेरा: आलो वेरा के पत्तों को काट लें और इसके अंदर का जेल निकालकर माथे के दाने पर लगाएं। इसे 10-15 मिनट तक लगाएं और फिर धो लें। आलो वेरा माथे पर ताजगी और स्वस्थ त्वचा लाने में मदद करता है और दानों को हटाता है।
  3. टी ट्री आयल: टी ट्री आयल में एक कप गुणवत्ता वाला नींबू रस मिलाएं और इस मिश्रण को माथे के दाने पर लगाएं। इसे 10-15 मिनट तक छोड़ दें और फिर धो लें। यह दानों को हटाने में मदद करता है और त्वचा को शुद्ध और स्वस्थ बनाने में मदद करता है।
  4. निम्बू का रस: निम्बू का रस माथे के दाने पर लगाएं और उसे 10-15 मिनट रख कर उसे अच्छे से धो लें।

प्रश्न 3: चेहरे के दाग धब्बे हटाने के लिए कौन सी क्रीम लगानी चाहिए?

उत्तर: चेहरे के दाग हटाने के लिए आप ऐसी क्रीम लगाएं जो आपके चेहरे पर से जर्म्स और डेड सेल्स को हटाए और चेहरे को नमी प्रदान करे। और सबसे महत्वपूर्ण ऐसी क्रीम लगाएं जो आपके स्किन टाइप के अनुकूल हो।

प्रश्न 4: रात को चेहरे पर कौन सी क्रीम लगाएं?

उत्तर: रात को चेहरे पर आप कोई भी अच्छी सी नाईट क्रीम लगा सकते हैं जो आपके चेहरे को रात भर नमी प्रदान करे। 

प्रश्न 5: क्या ये सारे क्रीम डार्क सर्कल के लिए भी उपयोगी हैं?

उत्तर: सर्कल एक अलग तरह की समस्या है इसलिए ये सारे क्रीम डार्क सर्कल के लिए उपयोगी नहीं हैं। आपको डार्क सर्किल के लिए कोई ऐसी क्रीम लगनी चाहिए जो डार्क सर्कल के लिए ही बनी हो।