ग्रीन टी क्या होता है? जाने ग्रीन टी पीने के फायदे और नुकसान।

Rate this post

हमारी इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में हमारे थकान और स्ट्रेस को कम करने का सबसे अच्छा साधन चाय है। चाय को हम आपसी व्यवहार का एक जरिया भी कह सकते हैं मसलन जहां चाय होते हैं वहां महफ़िल खुद ब खुद बन जाते है। चाय हम कई प्रकार से पीते हैं दूध की चाय, नींबू की चाय, काली चाय और हरी चाय यानी ग्रीन टी दोस्तों चाय के अनेकों प्रकार है लेकिन उनमें से हमें अपनी पसंद अनुसार चाय पीना पसंद होता है‌। 

बहुत से लोगो अपने फिगर को मेंटेन करने के लिए सुबह उठते ही ग्रीन टी का सेवन करते है‌। जिससे हमे यह पता चलता है कि हमारे जीवन में ग्रीन टी का इतना बड़ा महत्व है और ग्रीन टी हर लिहाज से हमारे शरीर खासतौर पर हमारे बॉडी की फैट को कम करने के लिए अत्यंत लाभकारी है। 

जिस तरह से वर्तमान में हेल्थ प्रॉब्लम बढ़े हैं उसकी वजह से ग्रीन टी कुछ ज्यादा ही प्रचलन में आ गए हैं तो आखिर यह ग्रीन टी है क्या और हमारे लिए इसके क्या फायदे या नुकसान है आज हम इन्हीं सब की जानकारी आपको देने जा रहे है। इसलिए आज के इस आर्टिकल मे हम आपको ग्रीन टी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करेंगे। तो चलिए शुरू करते है। –

ग्रीन टी क्या होता है?

हम आपको बता दे कि पूरे विश्व मे पानी के बाद चाय ही एक ऐसा पेय पदार्थ है जो सबसे ज्यादा पी जाती है और ग्रीन टी तो चाइना का रोज नार्मल पीने वाला पेय पदार्थ है। ग्रीन टी यानी हरी चाय जो की चाय का ही एक प्रकार है। जो कैमेलिया साइनेन्सिस नामक पौधे की पत्तियों से बनायी जाती है। 

इसमें इसके पत्तों को पहले स्टीम किया जाता है फिर इसे ड्राई रोस्ट करके हमारे इस्तेमाल के लिए तैयार किया जाता है। इसका उद्गम चीन में हुआ था और आगे चलकर एशिया में जापान से मध्य-पूर्व की कई संस्कृतियों से संबंधित रही। इसके सेवन के काफी लाभ होते है इसीलिए तो चीन और जापान में इसके हमेशा सेवन करने की वजह से ही वहाँ के लोग हमें हमेशा सुंदर सुडौल और बहोत ही स्लिम ट्रिम दिखाई देते हैं।

ग्रीन टी के क्या क्या फायदे है?

ग्रीन टी पीने के फायदे

ग्रीन टी के हमारे बॉडी के लिए अनेको फायदे हैं इसकी गुणवत्ता के कारण आज यह हमारे बीच काफी ज्यादा प्रचलित है आज हम आपको ग्रीन टी के फायदे के बारे में बता रहे हैं।

  1. ग्रीन टी हमारे हार्ट् के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।
  2. यही नहीं ग्रीन टी हमारे बॉडी में मेटाबॉलिज्म को इंप्रूव करती है जिससे कि हमारा फैट कम होता है।
  3. ग्रीन टी हमारे स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है।
  4. इसमें पाए जाने वाले एंटीवायरल व एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज हमारी बॉडी में वायरस से लड़ने में हमारी मदद करते है।
  5. लोग ग्रीन टी का इस्तेमाल वेट लॉस करने में करते हैं तो यह ग्रीन टी की एक खासियत है कि वह हमारा वेट लॉस करने में मदद करता है।
  6. ग्रीन टी हमारे ब्रेन के लिए भी बहुत मददगार हैं ग्रीन टी हमारे ब्रेन फंक्शन को इंप्रूव करने में मदद करता है।
  7. इसके साथ ही यह डायबिटीज वाले लोगों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि यह डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।
  8. ग्रीन टी में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं और इससे अगर आप चेहरे पर फेसपैक की तरह इस्तेमाल करते हैं तो चेहरे पर से दाने कम हो जाते हैं

ग्रीन टी के हमारे बॉडी के लिए इतने सारे फायदों के लिए ही ग्रीन टी आज हमारे बीच अत्यधिक प्रचलित है।

ग्रीन टी से क्या क्या नुकसान होता है?

ग्रीन टी पीने के नुकसान

दोस्तों हर सिक्के के दो पहलू होते हैं ग्रीन टी भी जितना हमारे लिए लाभदायक है वही इसके कुछ नुकसान भी है।

  1. ग्रीन टी को खाली पेट पीना हमारे लिए काफी नुकसानदेह हो सकता है। ग्रीन टी को कभी भी खाली पेट नहीं पीना चाहिए इसे खाली पेट पीने से हमें एसिडिटी, स्टमक अपसेट ,कॉन्स्टिपेशन जैसी समस्याएं भी हो सकती है।
  2. ग्रीन टी में कैफीन होती हैं जिससे हमारे शरीर में इससे संबंधित समस्याएं भी हो सकते हैं। 
  3. ग्रीन टी के ज्यादा सेवन से शरीर में आयरन की कमी हो जाती है।
  4. ज्यादा मात्रा में ग्रीन टी पीने से ओस्टियोप्रोसिस होने का खतरा बढ़ जाता है मतलब इस बीमारी में हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियां कमजोर होने लगते हैं।
  5. ग्रीन टी के ज्यादा सेवन से हमें गुर्दे की पथरी हो सकती है।
  6. ग्रीन टी के सेवन से हमारे भूख में कमी आ जाती है।

कहते हैं किसी भी चीज की अधिकता हमेशा नुकसान देय होते है। तो यदि आप ग्रीन टी पीते हैं तो उसके नुकसान के बारे में भी जानकारी अवश्य प्राप्त करें और इसे सही मात्रा में और सही तरीके से इस्तेमाल करें।

ग्रीन टी बनाने की विधि क्या है?

जब कोई चीज प्रचलन में आती हैं तो इंसानी स्वभाव है कि वह उसे अपनाने या वैसा ही करने की कोशिश करने लगता है और समाज में हो रही चीजों को वह भी करने की इच्छा रखता है। लेकिन अगर हमें उसके बारे में सही जानकारी नहीं है तो वह हमारे लिए नुकसान देय हो सकता है जैसे कि ग्रीन टी के प्रचलन के साथ ही लोगों को ग्रीन टी पीने का शौक होने लगा। 

लेकिन यह ग्रीन टी हमारी बॉडी के लिए सही है या नहीं यह हमें पता नहीं होता ग्रीन टी पीने के लिए उसे बनाने के लिए सावधानियां देखने पड़ते हैं आज हम आपको बताएंगे टी ग्रीन टी बनाने का सही तरीका क्या है। दोस्तों वैसे तो ग्रीन टी बनाना बेहद आसान है लेकिन कुछ लोग ग्रीन टी को पानी के साथ उबाल देते हैं जबकि हमे ऐसा बिल्कुल भी नही करना चाहिए।

  1. ग्रीन टी बनाने के लिए हमें सबसे पहले हमारी आवश्यकता अनुसार हमें जितनी ग्रीन टी पीनी है उतना पानी गैस पर एक उबाल आने तक गर्म करना चाहिए।
  2. उसके बाद उस पानी मे ग्रीन टी बैग या ग्रीन टी की पत्ती आपके पास जो भी हो उसे उस गर्म पानी मे डाल कर तीन से चार मिनट तक ढक कर रख दे फिर उसे छान कर या टी बैग निकाल कर उसका सेवन करे।
  3. हम आपको यहाँ ये भी बता दे कि ग्रीन टी में कभी भी दूध मिलाकर ना पिए यह नुकसान देय होता है ग्रीन टी को सादा पीना ही वशेषकर लाभदायक होता है।

ग्रीन टी कब और कैसे पीनी चाहिए इसका सही समय?

दोस्तों हम जिस चीज का सेवन कर रहे हैं वह हमारे लिए कितनी फायदेमंद है और कितने नुकसान अगर इसकी जानकारी हमें ना हो तो हम अपने स्वास्थ्य से समझौता कर रहे है। उसी प्रकार ग्रीन टी को भी कब और किस तरीके से पीना चाहिए इसके बारे में सही जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है वरना इससे हमारे शरीर को जितना लाभ नहीं होगा उससे ज्यादा नुकसान हो सकता है। 

यहां हम आपको बताएंगे कि ग्रीन टी को कभी भी खाली पेट नहीं पीना चाहिए इसे या तो ब्रेकफास्ट और लंच के बीच पीना चाहिए या फिर लंच और डिनर के बीच मसलन ग्रीन टी पीने का सबसे आइडल समय दिन के 11:00 बजे के आसपास और शाम के 4:00 से 5:00 बजे के आसपास का समय माना गया है। वही हमें ग्रीन टी को दिन भर में सिर्फ दो से तीन कप पीना चाहिए यह हमारे स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है।

निष्कर्ष –

दोस्तों जैसा कि हमने पहले ही कहा की हर सिक्के के दो पहलू होते हैं ग्रीन टी भी जितना हमारे लिए लाभदायक है वही इसके कुछ नुकसान भी है। इसलिए आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हमने ग्रीन टी से जुड़े कुछ ऐसी बातें बताएं जो आपको शायद ही मालूम होंगे ग्रीन टी के फायदे तो सभी को मालूम है। 

लेकिन इसकी अधिक सेवन से हमें इसके नुकसान भी हो सकते हैं यह बहुत कम लोग जानते होंगे। आज के आर्टिकल मे हमने आपको ग्रीन टी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करने की कोशिश की है। उम्मीद है आपको हमारा आज का ये आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा ऐसे ही ज्ञानवर्धक आर्टिकल को पढ़ने हेतु जुड़े रहिए हमारे साथ धन्यवाद।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

प्रश्न 1. ग्रीन टी से मोटापा कैसे कम करे?

उत्तर – दोस्तों अगर आप ग्रीन टी मोटापा कम करने के लिए पीते हैं तो आपको एक्सरसाइज के ठीक पहले हर रोज ग्रीन टी पीना चाहिए। क्योंकि इससे फैट बोर्ड होता है और जब आप इसे पीने के बाद एक्सरसाइज करते हैं यह ज्यादा असरदार होता है।

प्रश्न 2. 1 दिन में कितने ग्रीन टी पीनी चाहिए?

उत्तर – 1 दिन में अधिकतम तीन ग्रीन टी पीने चाहिए अधिक ग्रीन टी के सेवन से आपको रेशन डिहाईड्रेशन उल्टी दस्त और पेशाब में जलन जैसी समस्या हो सकती है।

प्रश्न 3. ग्रीन टी पीने से पेट की चर्बी कम होती है क्या?

उत्तर – जी हां दोस्तों यह बात बिल्कुल सच है कि ग्रीन टी पीने से पेट की चर्बी कम होती है क्योंकि ग्रीन टी में हमारे मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के साथ ही हर रोज हमारे शरीर का 4 से 5 प्रतिशत % तक चर्बी कम करता है। जिसकी वजह से हमारे पेट की चर्बी कम होने लगती है।

प्रश्न 4. वजन कम करने के लिए ग्रीन टी कैसे पिए?

उत्तर – दोस्तों अगर आप अपना वजन कम करने के लिए ग्रीन टी का सेवन करते हैं तो अच्छे परिणाम के लिए आपको खाने के तुरंत बाद ही ग्रीन टी पीनी चाहिए। इस दौरान इस बात का विशेष ध्यान रहे की आपके पेट में किसी तरह की कोई अन्य समस्या ना हो अन्यथा इसका उल्टा भी असर हो सकता है। इन सबके अलावा आप सुबह और शाम को भी ग्रीन टी का सेवन कर सकते है।

प्रश्न 5. सबसे अच्छी ग्रीन टी कौन सी है?

उत्तर – आजकल मार्केट में अलग अलग ब्रांड की ग्रीन टी मिल रही है। आप अपनी बजट और सुविधा के अनुसार किसी भी एक का चयन कर सकते है।

प्रश्न 6. ग्रीन टी कब पीना चाहिए फॉर वेट लॉस?

उत्तर – वेट लॉस करने के लिए आपको खाने के तुरंत बाद ग्रीन टी पीना चाहिए अधिक फायदेमंद होता है और इससे आप अपना वेट भी लौट कर सकते है।

Leave a Comment