हेयर फॉल या झड़ते बालों को गिरने से रोकने के सरल उपाय | Solutions To Stop Hair fall

Rate this post

दोस्तों हमारी खूबसूरती में बाल चार चांद लगा देते हैं। खुद को स्टाइलिश दिखने के लिए हम कितने ढेर सारे हेयर स्टाइल्स ट्राय करते है हर ओकेजन के हिसाब से एक नया हेयर स्टाइल पर बुरा तो तब लगता है जब हमारे अच्छे खासे बाल झड़ने लगते हैं। हालांकि आजकल बालों का झड़ना एक बहुत ही आम बात हो गई है। हर दूसरा व्यक्ति इससे परेशान है। 

आखिर ऐसा क्या किया जाए कि हमारे बाल कम गिरें या यूं कहें इनका गिरना बिल्कुल ही बंद हो जाये। मगर इन सबसे पहले तो ये जानना जरूरी है कि हेयर फॉल क्या है और आखिर ये होता क्यों है? 

इसलिए आज के इस आर्टिकल मे हम आपको हेयर फॉल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करने वाले है। इससे संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को प्राप्त करने हेतु हमारे आज के इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े। तो चलिए शुरू करते है। –

Table of Contents

हेयर फॉल क्या होता है?

बालों का झड़ने से मतलब ये है कि जिसे ऐलोपेशिया या गंजापन भी कहा जाता है यह सिर या शरीर के किसी हिस्से से बालों के झड़ने को दर्शाता है। ज्यादातर इसमें सिर के बालों का झड़ना शामिल होता है इतना ही नही बालों के झड़ने की गंभीरता एक छोटे से क्षेत्र से पूरे शरीर में अलग-अलग तरह से हो सकती है। 

इसमें आमतौर पर सूजन या चोट मौजूद नहीं होता है कुछ लोगों में बाल गिरने का कारण उनका बहुत ज्यादा टेंशन लेना होता है। हर दिन हर किसी के बाल झड़ते है एवरेज अगर देखा जाए तो एक व्यक्ति के प्रति दिन 100 बाल झड़ते है। लेकिन अधिक बाल झड़ने से किसी व्यक्ति के सिर पर गंजे धब्बे दिखाई दे सकते है। 

खासतौर पर महिलाओं के मामले में, क्योंकि उनके सिर के ऊपर के हिस्से पर बाल पतले होते हैं। वैसे तो बाल झड़ने से किसी की जान को तो खतरा नहीं है लेकिन यह इसकी वजह से हमारा सेल्फ कांफिडेंस गंभीर रूप से खतरे में पड़ सकता है। पुरुष, महिला और यहां तक ​​कि बच्चे भी आजकल बाल झड़ने की समस्यायों से जूझ रहे हैं। 

यह स्थिति आमतौर पर हार्मोनल परिवर्तन, आनुवंशिकता, चिकित्सा स्थितियों या फिर कुछ दवाओं के साइड-इफेक्ट की भी वजह से हो सकता है। वंशानुगत कारणों से बालों का झड़ना बालों के झड़ने का सबसे आम कारण होता है। 

अनुवांशिक होने के साथ ही हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हमारी दिनचर्या और प्रर्याप्त मात्रा में जरुरी विटामिन और खनिज मिनरल की कमी के कारण भी ऐसी समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। अगर आप इन कारणों को जानकर इस समस्या पर कंट्रोल करेंगे तो जरूर ही आपके बाल झड़ने से रुक जाएंगे और आपको किसी प्रकार की कोई गंभीर समस्या जैसे कि गंजापन आदि नहीं होगी।

हेयर फॉल के मुख्य कारण –

Hair fall

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया है कि  अनुवांशिक होने के साथ ही हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हमारी असुंतलित दिनचर्या और प्रर्याप्त मात्रा में जरुरी विटामिन और खनिज मिनरल की कमी के कारण ही ऐसी समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। मगर इन सबके अलावा निम्नलिखित कुछ महत्वपूर्ण कारण भी है जिनकी वजह से हमारे बाल झड़ने और समय से पुर्व सफेद होने लगते है।

हेयर फॉल के मुख्य कारण –

दोस्तो जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया है कि अनुवांशिक होने के साथ ही हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हमारी असुंतलित दिनचर्या और प्रर्याप्त मात्रा में जरुरी विटामिन और खनिज मिनरल की कमी के कारण ही ऐसी समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। मगर इन सबके अलावा निम्नलिखित कुछ महत्वपूर्ण कारण भी है जिनकी वजह से हमारे बाल झड़ने और समय से पुर्व सफेद होने लगते है।

1. किसी गंभीर बिमारी की वजह से –

दोस्तों वैसे तो बहुत सी बिमारियों या शारिरिक समस्यायों का बालों से कोई खास लेना देना नही होता है। मगर कुछ बिमारियों या फिर यूं कहे की आनुवंशिक या गंभीर समस्या ऐसी भी होती है। जिनकी वजह से लोगों के बाल झड़ने बाल असमय सफेद होने और बालों की तत्वों को क्षति पहुंचती है जैसे कि थायराइड डिसऑर्डर , आयरन की कमी या फिर किसी तरह का कोई इंफेक्शन होने के कारण उनके बाल असमय और अत्यधिक झड़ने और सफेद होने लगते है।

2. अनिद्रा –

आज के बिज़ी लाइफ स्टाइल में लेट नाइट तक काम करना या बेवजह जागते रहने की वजह से लोगों की दिनचर्या बहुत ही ज्यादा प्रभावित हो रही है। नींद की कमी के कारण या फिर यूं कहे की नींद ठीक से पुरी ना होने के कारण लोगों में चिड़चिड़ापन और थकान बना रहता है। जिसका असर उनके स्वास्थ्य पर तो पड़ता ही है मगर आपको जानकर हैरानी होगी की नींद न सिर्फ हमारे स्वास्थ्य बल्कि हमारे बालों के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यधिक महत्वपूर्ण है। अधिकतर लोगों को अनिद्रा की वजह से भी बालों का झड़ना बना रहता है।

3. जरुरी पोषक तत्वों की कमी –

इस कड़ी में शरीर को प्रर्याप्त मात्र में पोषक तत्वों का न मिलना भी शामिल है। जैसा की आप सभी लोग जानते ही है शरीर में जरुरी पोषक तत्वों जैसे की प्रोटीन विटामिन्स मिनरल्स खनिज और कैल्शियम का होना कितना जरुरी है। खाना हमेशा आपको हेल्दी रखता है आज कल के युवाओ में बाहर का खाना खाना बहुत चलन में है। लोग जंक फूड्स (Junk Foods) खाना कुछ ज्यादा ही पसंद करते है लेकिन शायद वो ये नहीं जानते की ऐसे खाना खाने से हेयर फॉल (Hair Fall) होता है। जब भी शरीर को पर्याप्त मात्र में जरुरी पोषक तत्व नही मिलते है तो इससे भी आपके बाल झड़ने शुरू हो जाते है। रिसर्च के मुताबित ये पाया गया है की शरीर में विटामिन B की कमी से भी हेयर फॉल (Hair Fall) होता है।

4. अलग अलग प्रोडक्ट का प्रयोग –

ये एक बहुत ही आम कारण है आज के समय में अलग अलग तरह के केमिकल शैम्पू (Chemical Shampoo) का इस्तेमाल करना। आजकल मार्केट में तरह-तरह के शैम्पू आपको आसानी से मिल जा रहे है और आप अपने बालों की क्वालिटी जाने बिना बिना सोचे समझे आप उठा लाते है फिर सबकुछ झेलना आपके बालों को ही पड़ता है। जी हा अगर आप अलग अलग प्रकार के शैम्पू रोजाना इस्तेमाल करते है या फिर बार बार शैम्पू बदलते रहते हैं तो इससे बाल झड़ना के साथ साथ आपके बाल रुखे और बेजान होना शुरु हो जाते हैं।

5. तनाव या फिर ओवर थिंकिंग –

ज्यादा तनाव लेना ये तो बहुत ही जानलेवा कारण है क्योंकि ये ना सिर्फ हमारे बालों बल्कि हमारे फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। इतना ही नही अगर आपको किसी भी चीज को लेकर ओवर थिंकिंग करने की आदत है। अगर आप अपने काम की वजह से बहुत ज्यादा परेशान हैं या फिर आप बहुत ज्यादा तनाव में रहते है तो इससे भी आपके बाल झड़ने शुरु हो जाते हैं।

6. सही ब्ल्ड सर्कुलेशन का ना होना –

ये सुनने में आपको थोड़ा अजीब जरूर है मगर ये सच है दोस्तो आपको जानकर हैरानी होगी कि हमारा बल्ड सर्कुलेशन भी हमारे बालो के झड़ने के पीछे का एक मुख्य कारण हो सकता है। क्योंकि बालो में ब्लड सर्कुलेशन की गतिविधियां सही नहीं है या फिर पहुँचना आपके बालो में ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से नहीं पहुँच पाता है तो आपके बाल झड़ने और गिरने शुरू हो जाते हैं।

7. बालो के साथ नए-नए एक्सपेरिमेंट्स करना : 

अगर आप अपने बालो में तरह तरह के हेयर प्रोडक्ट जैसे की हेयर सीरम , हेयर जेल (Hair Gel) या फिर हेयर कलर करवाते हैं या फिर बालो में वैक्स (Hair Wax) लगाते है तो इन सभी चीजों से भी एक समय बाद काफी मात्रा में बाल झड़ने शुरू हो जाते है और कभी कभी तो यह गंजेपन का प्रमुख कारण बन जाते है।

8. बालो में रुसी (Dandruff) का होना –

ठंड हो या फिर अत्यधिक गर्मी दोनों ही मौसम में बालों में रुसी (Dandruff) की समस्या होना रोजाना की समस्यायों में से एक है। बालो में रुसी (Dandruff) का होना भी बालो के झड़ने का एक सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण कारण हो सकता है। इसलिए मौसम कोई भी हो इस बात का विशेष ध्यान रखें की अगर आपके बालो में ज्यादा डैंड्रफ हो गए है तो भी आपके बाल बहुत तेज़ी से झड़ने लगेंगे।

9. आम कारण –

ऊपर दिए गए सभी कारण अत्यंत महत्वपूर्ण है। मगर कभी कभी हम अपनी दिनचर्या में जरुरी बातों का ध्यान ना रखकर हेयर फॉल जैसे आम मगर गंभीर समस्या को न्योता दे देते है। जैसे की बालों को कसकर बांधने साफ कंघी का प्रयोग ना करना और लगातार धूप में रहना के इन सबके कारण भी बाल झड़ने रूखे और बेजान होने लगते है।

झड़ते बालों को गिरने से रोकने के सरल उपाय क्या हैं?

अभी तक आपने बालों के झड़ने के कारण को जाना अब हम आपको कुछ ऐसे सरल उपाय बताएंगे जिससे कि आप अपने झड़ते बालों को गिरने और सफेद होने से रोक सकते है।

1. हर रोज बालो में सरसों , नारियल , तिल के तेल का इस्तेमाल करे –

Mustard Oil

बाजार के अलग -अलग प्रकार के तेल लगाने से बालों का झड़ना शुरू हो जाता है। जहाँ तक हो सके बालो में हमेशा सरसों का तेल , नारियल तेल (Coconut Oil) ,तिल का तेल , जैतुन का तेल इस्तेमाल करें ये आपके बालो को मजबूत और घना बनाने में काफी मदद करते हैं और बालों का झड़ना , सफेद रूखे और बेजान होना भी काफी हद तक रोक देते हैं।

2. आवला और एलोवेरा का प्रयोग करें –

आवला और एलोवेरा

बाल को मजबूत बनाने और बालों का झड़ना रोकने के लिए आवला और एलोवेरा काफी फायदेमंद होता है। आँवला (phyllanthus emblica) बालो को नेचुरल ग्रो (Hair Growth) करने के में काफी मददगार होता है आमले में विटामिन C काफी मात्रा में पाया जाता है जो बालो के लिए बेहद जरुरी है। इसके अलावा अलोवेरा (Aloe vera) भी बालो के लिए बहोत फायदेमंद होता है ये बालों का झड़ना रोकता है और आपके बालो को जड़ से घना और मजबूत बना देता है।

3. दही और नीबू का सेवन –

Dahi

दोस्तों कुछ नुस्खे भले पुराने हो मगर होते रामबाण ही हैं जैसे कि दादी मां का यह नुस्खा। एक कटोरे में दही और निम्बू का मिक्स कर लीजिए इसके बाद इसे आपके बालो के स्कैल्प पे लगाये ये मिक्सचर एक हेयर कंडीशनर (Hair Conditioners) की तरह काम करेगा जो आपके बालो से सारे डैंड्रफ (dandruff) का भी खात्मा कर देगा।

4. अच्छा खान-पान रखे –

healthy food

सिर्फ भोजन करना ही बड़ी बात नहीं है अच्छा और पौष्टिक भोजन करना बड़ी बात है। इसलिए हमेशा हाई प्रोटीन और हरी सब्जियां खाएं। बाहर की चीज़े खास तौर पर जंक फूड जैसे की पिज़्ज़ा (Pizza) , कोल्ड ड्रिंक (Cold Drink) इन सारी चीजों से परहेज़ करें।

5. व्यायाम करें –

Excercise

अगर आपके बाल काफी ज्यादा झड़ रहे है तो व्यायाम आपके लिए बहुत ही फायदेमंद है बस आपके अपने दोनों हाथो के नाखुनो को आपस में रगड़ना है। रोजाना सुबह सुबह खली पेट में 5 या 10 मिनट ये बालो का झड़ना और नए बाल उगाने में काफी मदद करता है।

6. इनका भी रखें ध्यान –

hair cleaning

सप्ताह में दो बार अच्छे शैम्पू से बालों को धोएं साफ़ और मोटे दांत वाली कंघी का प्रयोग करें। बहुत कसकर चोटी ना बनाएं और धूप के संपर्क में डायरेक्ट जाने से बचें।

निष्कर्ष –

महिला हो या पुरुष लड़के हो या फिर लड़कियां बाल हर किसी की खूबसूरती होती है। खासतौर पर तब जब वह देखने में चमकदार मुलायम घने और लंबे हो। हर कोई चाहता है कि उसके बाद न सिर्फ लंबे बल्कि बेहद खूबसूरत भी हो मगर यह तभी संभव है। ज

ब हम अपने बालों की अच्छे से देखभाल करेंगे क्योंकि ये आपके बाल हैं और इनकी देखभाल करना भी आपकी ही ज़िम्मेदारी है तो इन सारी चीजों को फ़ॉलो करके अपने बालों को झड़ने से रोकिये और उन्हें सुंदर व स्वस्थ बनाइए। 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको बालों के झड़ने के कारण और उन्हें रोकने के उपाय उसके बारे में बताने की कोशिश की है। हमें उम्मीद है कि आपको हमारा आज का यह आर्टिकल आपके लिए लाभकारी होने के साथ ही आपको बेहद पसंद आया होगा। ऐसे ही ज्ञानवर्धक आर्टिकल को पढ़ने हेतु जुड़े रहिए हमारे साथ धन्यवाद।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1. एक  दिन में कितने बाल झड़ते है?

उत्तर – दोस्तों सामान्य तौर पर प्रत्येक व्यक्ति के 1 दिन में 50 से 100 बाल झड़ते हैं।

प्रश्न 2. एक  दिन में बालों को कितनी बार कंघी करनी चाहिए?

उत्तर – एक्सपर्ट्स का मानना है कि 1 दिन में हमें कम से कम तीन बार अपने बालों को कंघी करनी चाहिए। इससे हमारे बालों के ब्लड सर्कुलेशन बने रहते है।

प्रश्न 3. एक दिन में बाल कितने बढ़ते है?

उत्तर – हम अक्सर अपने आसपास देखते हैं कि कुछ लोगों के बाल बहुत तेजी से तो वहीं कुछ लोगों के बाल बहुत ही धीमी गति से बढ़ते है। मगर सामान्य तौर पर हमारे बाल 1.25 सेंटीमीटर यानी की हर महीने 0.5 इंच बढते है।

Leave a Comment