1500 रूपये के अंदर पुरुषों के लिए 10 सबसे अच्छा ट्रिम्मर | Top 10 Beard Trimmer For Boys

Rate this post

दाढ़ी पुरुषों का श्रृंगार होता है। जैसे महिलाएं अपने बालों से प्यार करती हैं वैसे ही पुरुष अपने दाढ़ी और मूंछो से करते हैं। पहले लोग दाढ़ी रखना कुछ खास पसंद नहीं करते थे क्योंकि अंग्रेजों के समय में बिना दाढ़ी वाले इंसान को बड़ा सभ्य समझा जाता था। 

लेकिन अब परिस्थितियां बदल गई हैं। अब न अंग्रेज रहे न उनका राज। लोग अब अपनी मर्जी की कर सकते हैं। और इसलिए आज की युवा पीढ़ी दाढ़ी रखना पसंद करती है। कई लोगो को तो लगता है कि बिना दाढ़ी के आदमी बच्चे लगते हैं। 

खैर जो भी हो लेकिन एक बात पक्की है कि अगर आप अपनी दाढ़ी मूंछों का अच्छे से ख्याल नहीं रखेंगे तो कुछ ही दिनों में वनमानुस जैसे दिखने लगेंगे। दाढ़ी की सप्ताह में एक दो बार कटाई छटाई जरुरी है नहीं तो आपका लुक ख़राब कर सकता है। और इसके लिए हर सप्ताह 500 रूपये सलून वालों को देने की जरुरत नहीं है। एक ट्रिम्मर की मदद से आप बड़ी ही आसानी से घर पे ही कर सकते हैं। 

आज मैं आपको `10 सबसे बढ़िया ट्रिम्मर के बारे में बताने वाला हूँ जो अच्छा तो है ही साथ में सस्ता भी है। आप 3 सप्ताह में जितना पैसा सलून में खरचेंगे उससे कम में आप ये ट्रिम्मर खरीद सकते हैं। 


1. KB-1001 Ultra Sleek Beard Trimmer 

KB-1001 एक ताररहित बढ़िया ट्रिम्मर है जो 1000 रूपये से भी कम में आपको मिल जाता है। बात करें इसकी विशेषताओं की तो इसमें आपको 40 अलग-अलग length आपको मिल जाता है जो कि जरुरी है क्योंकि अलग-अलग लोगों को अलग-अलग लम्बाई की दाढ़ी रखना पसंद होता है। 

कंपनी का दावा है कि आप इसे एक बार चार्ज करने के बाद 90 मिनट तक प्रयोग कर सकते हैं मतलब अगर आपको दाढ़ी बनाने में 15 मिनट लगता है तो एक बार चार्ज करने के बाद 4 बार तक बिना किसी चिंता के प्रयोग कर सकते हैं। यदि आप यात्रा करना पसंद करते हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। 

KB-1001 Ultra Sleek Beard Trimmer 
KB-1001 Ultra Sleek Beard Trimmer 

KB-1001 Ultra Sleek Beard Trimmer की विशेषताएं:

  1. यह ट्रिम्मर आपको बहुत ही कम दाम में आपको मिल जाता है। 
  2. इसके ब्लेड में stainless steel का प्रयोग किया गया है जिसकी वजह से इसे आप आसानी से धो भी सकते हैं। 
  3. एक बार चार्ज करने के बाद आप इसे लम्बे समय तक प्रयोग कर सकते हैं। 

2. Philips BT1232/15 USB charging cordless rechargeable Beard Trimmer

Philips  आप जानते होंगे एक बहुत ही बड़ी और विश्वसनीय कंपनी है जिसके प्रोडक्ट्स दुनिया भर में बिकते हैं और पसंद किये जाते हैं। Philips का यह BT1232/15 ट्रिम्मर 1000 रूपये के अंदर एक बेहतरीन विकल्प है। 

अगर दूसरे ट्रिम्मर से तुलना की जाए तो यह 8 घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जाता है जो कि थोड़ा सा ज्यादा है। लेकिन एक बार खरीदने के बाद आप आराम से 3-4 साल तक प्रयोग कर सकते हैं। इसमें आपको 2 साल की वारंटी भी मिल जाती है जो कि काफी अच्छी बात है। 

इसके ब्लेड self-sharpening हैं अर्थात इसकी धार आपने आप तेज हो जाती है क्योंकि यह stainless स्टील का बना होता है। 

Philips BT123215 USB charging cordless rechargeable Beard TrimmerUltra Sleek Beard Trimmer 
Philips BT123215 USB charging cordless rechargeable Beard TrimmerUltra Sleek Beard Trimmer 

Philips BT1232/15 की विशेषताएँ 

  1. यह easy to wash है। अगर आपको लगता है कि धोने से इसमें जंग लग जाएगा तो ऐसा नहीं है। जैसा मैंने पहले बताया है कि इसका ब्लेड अच्छी गुणवत्ता वाली स्टील से बना है जिसमे जंग नहीं लगता। 
  2. एक बार चार्ज करने के बाद आप लगातार 30 मिनट तक प्रयोग कर सकते हैं। 
  3. इसमें एक चार्जिंग इंडिकेटर भी है जो आपको बताता है कि ट्रिम्मर चार्ज हो रहा या नहीं। 

3. Syska HT200 PRO BeardPro Cordless Rechargeable Trimmer

Syska इलेक्ट्रॉनिक्स की दुनिया में एक काफी जानी-मानी कंपनी है।  इसके प्रोडक्ट्स काफी अच्छे होते हैं। Syska का HT200 PRO एक ताररहित rechargeable  trimmer है। इस trimmer में आपको 10 cutting length lock मिल जाता है जिससे आप अपनी दाढ़ी अलग-अलग लम्बाई में काट सकते हैं। 

एक बार चार्ज होने के बाद आप इसे आराम से 3 बार तक प्रयोग कर सकते हैं। तो अगर आप एक घुम्मकड़ किस्म के इंसान हैं जिसे जंगलों और पहाड़ों से प्यार है तो आप इसे अपने साथ रख सकते हैं ताकि जंगल में भी आपकी दाढ़ी सही रहे। 

Syska HT200 PRO BeardPro Cordless Rechargeable Trimmer
Syska HT200 PRO BeardPro Cordless Rechargeable Trimmer

Syska HT200 PRO की विशेषताएँ 

  1. इसमें आपको self sharpening ब्लेड्स मिल जाती हैं जिसकी धार खुद-ब-खुद तेज हो जाती है। 
  2. यह बहुत ही किफायती है जो कि आपको 1000 रूपये के अंदर में आ जाता है। 
  3. यह बेहद ही हल्का है जो की यात्रा की दौरान carry करना आसान है। 

4. ZEAPLUFE Ozeet Cordless Beard Trimmer

अगर आप use and throw टाइप इंसान हैं तो यह ZEAPLUFE Ozeet trimmer आपके लिए सही है। यह काफी सस्ते में आपको मिल भी जाता है। इस ट्रिम्मर की कीमत ऊपर सभी trimmers से कम है। कंपनी का कहना है कि इसे एक बार चार्ज करने के बाद आप इसे 90 मिनट तक प्रयोग कर सकते हैं जो कि आपको प्रयोग करने के बाद ही पता चलेगा कि ये कितना चलता है। 

जैसा कि मैंने कहा कि आप इसे प्रतिदिन प्रयोग के लिए नहीं ले सकते। अगर आप कहीं गए हैं और आसपास सलून नहीं है तो आप इसे अस्थाई तौर पर खरीद सकते हैं। 

ZEAPLUFE Ozeet Cordless Beard Trimmer
ZEAPLUFE Ozeet Cordless Beard Trimmer

ZEAPLUFE Ozeet की विशेषताएँ:

  1. सबसे पहली और अच्छी विशेषता तो यही है कि यह आपको बहुत ही कम पैसे खर्च कर के मिल जाता है। 
  2. यह भारत में बनी ट्रिम्मर है। 
  3. इसका वजन करीब 190 ग्राम है जो लगभग एक मोबाइल फ़ोन के बराबर है। 

5. Lifelong Trimmer

यह एक chinese ट्रिम्मर है जो कि काम चलाऊ के लिए ठीक है। यह भी आपको 1000 के अंदर मिल जाता है। इस trimmer के साथ आपको एक साल की वारंटी भी मिलती है जो कि काफी आश्चर्यजनक बात है क्योंकि साधारणतः हमलोग देखते हैं कि chinese सामानों पर कोई warranty-guarantee नहीं दी जाती। 

जो भी हो अगर आपको chinese सामानों से कोई दिक्कत नहीं है तो यह आपके लिए अच्छा विकल्प है। इसे एक बार चार्ज करने के बाद आप 50 मिनट तक प्रयोग कर सकते हैं। 

Lifelong Trimmer
Lifelong Trimmer

Lifelong Trimmer की विशेषताएँ

  1. आप इससे 0.4 mm से लेकर 10 mm तक दाढ़ी या बाल काट सकते हैं। 
  2. यह ट्रिम्मर भी ताररहित है जिससे आपको तार के वजन से छुटकारा मिल जाता है। 
  3. इसमें जो ब्लेड है वो stainless steel से बना है जो की detachable है। आप ब्लेड को निकालकर धो भी सकते हैं। 

6. Mi Corded & Cordless Waterproof Beard Trimmer

Mi आपको पता होगा मोबाइल के क्षेत्र में कितना बड़ा नाम है। हमारे देश में लगभग हर दूसरा आदमी Mi का फ़ोन रखता है। लेकिन यह कंपनी सिर्फ मोबाइल तक सिमित नहीं है। Mi ब्रांड के तहत बहुत सारे इलेक्ट्रॉनिक्स सामान आते हैं। Mi का ताररहित Trimmer भी उनमें से एक है। 

इस ट्रिम्मर में आपको ढेर सारे फीचर्स मिल जाते हैं और यह ट्रिम्मर आपको 1500 रुपए से नीचे आपको मिल जाता है। यह ट्रिम्मर वाटर प्रूफ है तो अगर थोड़ा बहुत पानी गिर भी जाता है इसपर आपको चिंता करने की जरुरत नहीं है यह बिल्कुल ठीक रहेगा। 

बात करें चार्जिंग की तो यह बहुत ही फ़ास्ट चार्ज होता है लगभग 2 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है और एक बार चार्ज होने पर आप इसे आराम से 90 मिनट तक प्रयोग कर सकते हैं। इसके साथ आपको 1 साल की वारंटी भी मिल जाती है। 

Mi Corded & Cordless Waterproof Beard Trimmer
Mi Corded & Cordless Waterproof Beard Trimmer

Mi Beard Trimmer की विशेषताएं:

  1. Mi ट्रिम्मर की सबसे अच्छी बात ये है कि आप इसे ताररहित और तार के साथ दोनों तरह से प्रयोग कर सकते हैं। तो कभी यदि दाढ़ी ट्रिम करते समय बैटरी डाउन हो  जाए तो आप इसे प्लग लगाकर प्रयोग कर सकते हैं आपको बैटरी चार्ज होने तक इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। 
  2. ट्रिम्मर के साथ आपको ढेर साड़ी चीज़ें मिलती हैं जैसे छोटा सा कंघी, ट्रेवल पाउच, ब्लेड साफ करने के लिए ब्रश और चार्जिंग केबल। 
  3. इसका ब्लेड अच्छी गुणवत्ता वाली स्टील से बनी है जो खुद से धार तेज कर लेती है। 

7. SYSKA HT3333K Grooming Trimmer

अगर आप 1000 रूपये से थोड़ा ज्यादा खर्च करने को तैयार हैं तो Syska का यह HT3333K आपके लिए सबसे बेस्ट ट्रिम्मर है। यह Mi के ट्रिम्मर से सस्ता है और फीचर्स लगभग उतना ही या उससे अधिक ही है। 

सबसे पहले तो इसमें आपको 10 लम्बाई वाली सेटिंग्स मिल जाती है उसके बाद आपको 4 तरह के ब्लेड मिलते हैं जिसकी मदद से आप बॉडी के अलग-अलग पार्ट्स के बाल हटा सकते हैं। जैसे इसमें एक ब्लेड मिलता है जिससे आप नाक के बाल ट्रिम कर सकते हैं। 

 कभी-कभी ऐसा होता है कि ट्रिम करते समय बीच में ही बैटरी डाउन हो  जाता है फिर हमें कम से कम आधा घंटा बैठना पड़ता है ताकि बैटरी चार्ज हो सके कुछ और हम दाढ़ी ट्रिम कर सके।

Mi ट्रिम्मर की तरह ही इसमें भी आपको तार के साथ  और ताररहित दोनों का विकल्प मिल जाता है जो कि एक अच्छी बात है। इसमें आपको इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। 

SYSKA HT3333K Grooming Trimmer
SYSKA HT3333K Grooming Trimmer

SYSKA HT3333K Trimmer की विशेषताएँ:

  1. यह ट्रिम्मर एक चार्ज में 60 मिनट तक चल सकता है। एक बार फुल चार्ज होने के बाद आप इसे आराम से 4 बार तक प्रयोग कर सकते हैं। 
  2. इसमें स्मार्ट लाइटिंग की व्यवस्था है जो आपको बताता है कि ट्रिम्मर चार्ज हो रहा है कि नहीं। और जब चार्ज हो जाता है तब भी आपको ये बता देता है। 
  3. यह काफी हल्के मटेरियल से बना है तो अगर आप ट्रेवल करते हैं तो इसे साथ ले जाने में आपको कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

8. Nova NHT 1083 Professional Trimmer

अगर आप कभी सलून में दाढ़ी कटवाए होंगे तो आपने देखा  कि अधिकतर सलून में Nova का ही ट्रिम्मर होता है। इसका मुख्य कारण ये है कि ये काफी सस्ता होता है और लम्बे समय तक चलता है। हालाँकि वहां वो तार वाले ट्रिम्मर ही रखते हैं क्योंकि ताररहित  ट्रिम्मर चार्ज होने में काफी समय लेता है और महंगा भी होता है।  

नोवा का NHT 1083 एक ताररहित ट्रिम्मर है जो कि एक चार्ज में 120 मिनट तक चलता है। इसका चार्ज होने का समय भी बाकि ट्रिम्मर के मुकाबले काफी कम है। यह त्रिम्मेर सिर्फ 3 घंटों में पूरी तरह चार्ज हो जाता है। 

Nova NHT 1083 Professional Trimmer
Nova NHT 1083 Professional Trimmer

Nova NHT 1083 Trimmer की विशेषताएँ:

  1. इसकी मुख्य विशेषता तो ये है कि इसके साथ आपको 4 तरह की कंघी मिलती है जो आपको अपने हिसाब से अलग-अलग लम्बाई में दाढ़ी और बाल काटने की आज़ादी देता है। 
  2. इसके ब्लेड काफी तेज धार वाली होती हैं इसलिए आपको ज्यादा दबाव नहीं डालना पड़ता है बस आप हलके हाथों से इसे पकडे रहो और ये अपना काम कर देता है। 
  3. इसके ब्लेड पर लुब्रीकेंट मौजूद होता है जो इसके ब्लेड को घिसने से बचाता है। लुब्रीकेंट सूख जाने जाने पर आप इसके ब्लेड पर थोड़ा सा नारियल तेल दाल सकते हैं। 

9. Panasonic ER-GB30-K44B Trimmer

Panasonic एक बहुराष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक कंपनी है जो कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स का उत्पादन करती हैं। Panasonic की ER-GB30-K44B Trimmer 1500 रूपये के अंदर एक बेहतरीन विकल्प है। 

एक बार खरीदने के बाद आपको 3-4 साल तक दोबारा ट्रिम्मर खरीदने की आवश्यकता महसूस नहीं होगी बशर्ते आप दो ट्रिम्मर रखना चाहते हों। 2 साल की तो कंपनी की तरफ से आपको वारंटी ही मिल जाती है। 

यदि आप उस तरह के व्यक्ति हैं जो अपनी वीकेंड्स पर अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर नदियों और पहाड़ों की सैर पर निकलते हैं तो यह ट्रिम्मर आपके लिए बेस्ट है क्योंकि इसको चार्ज करने की जरुरत नहीं है बस इसके साथ कुछ AAA रख लीजिए और हो गया काम।

Panasonic-ER-GB30-K44B-Trimmer
Panasonic-ER-GB30-K44B-Trimmer

Panasonic ER-GB30-K44B Trimmer की विशेषताएँ:

  1. इस ट्रिम्मर में रिचार्जेबल बैटरी की जगह replaceable बैटरी का प्रयोग किया गया है जो की यात्रा पर काफी उपयोगी साबित हो सकता है। 
  2. इसमें कंघी अलग से नहीं है बल्कि इसके साथ ही attached है जिसे आप अपने हिसाब से adjust कर सकते हैं। 
  3. यह ऊपर सभी ट्रिम्मर से हल्का है शायद बैटरी की वजह से या जो भी कारण हो ये आपके लिए अच्छा ही है। 

10. Havells BT5100C Beard & Moustache Trimmer

Havells कंपनी का नाम तो आपने सुना ही होगा। संभव है आपके घर की वायरिंग और अन्य इलेक्ट्रिक सामान भी हैवेल्स कंपनी की ही हो। यह एक भारतीय कंपनी है जो अच्छी गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट्स बनती है। 

Havells BT5100C एक बहुउद्देशीय ट्रिम्मर है जिसकी मदद से आप दाढ़ी और मूंछे दोनों ट्रिम कर सकते हैं। इसका ब्लेड इस प्रकार से बनाया गया है कि इससे त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुँचता। 8 घंटे की चार्ज के बाद आप इसे लगातार 45 मिनट तक प्रयोग कर सकते हैं। 

Havells BT5100C Beard & Moustache Trimmer
Havells BT5100C Beard & Moustache Trimmer

Havells BT5100C की विशेषताएँ:

  1. इस ट्रिम्मर का प्रयोग आप तार के साथ और तार के बिना दोनों तरह से कर सकते हैं। प्लग लगने के बाद ये डायरेक्ट बाहरी स्रोत से बिजली लेना शुरू कर देता है जिसकी वजह से आप डिस्चार्ज होने के बाद इसे तार लगाकर काम चला सकते हैं। 
  2. इस ट्रिम्मर में आपको आप 0 से 17 mm तक 9 length लॉक सेटिंग्स मिलता है जो की काफी अच्छी बात है। 
  3. इस ट्रिम्मर के साथ आपको 2 साल की वारंटी भी मिलती है। 

निष्कर्ष

ये 10 ट्रिमर्स अपने अपने तरह से बेस्ट हैं। आप अपनी जरुरत के हिसाब से इनमें से कोई भी ट्रिम्मर खरीद सकते हैं मुझे पूरा विश्वास है कि आप निराश नहीं होंगे।

अगर आपको भरोसेमंद ब्रांड का ट्रिम्मर चाहिए तो आप फिलिप्स, पैनासोनिक, हावेल्स में से कोई भी खरीद सकते हैं। यदि आपको भारतीय कंपनी का ट्रिम्मर खरीदना चाहते हैं तो हैवेल्स आपके लिए बेस्ट है। कम कीमत ज्यादा मुनाफा चाहिए तो MI या नोवा में से कोई एक खरीद सकते हैं।

बाकि आपको मेरे इसआर्टिकल समन्धित यदि आपके पास कोई प्रश्न है तो आप बेझिझक कमैंट्स में पूछ सकते हैं। मुझे आपकी मदद करके बहुत ख़ुशी होगी।


अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न : ताररहित ट्रिमर या तार के साथ वाला ट्रिमर में से कौन सा अच्छा है?

उत्तर: व्यक्तिगत प्रयोग की लिए ताररहित ट्रिमर ही अच्छा होता है क्योंकि जब आप ट्रेवल करते हैं तो तार वाले ट्रिमर में आपको ढेर सारे तार ढोने पड़ेंगे ऊपर से जहाँ आप जा रहे हैं वहाँ आपको इलेक्ट्रिक बोर्ड मिलेगा इसकी कोई गारंटी नहीं है। कोशिश करें कि ऐसा ट्रिमर लें जिसमें बैटरी ख़त्म होने पर आप तार लगाकर काम चला सकें। 

प्रश्न 2: ट्रिमर या रेजर में कौन सा अच्छा है?

उत्तर: ट्रिम्मर और रेज़र अपनी-अपनी जगह दोनों अच्छा है। यह आप पर निर्भर करता है कि आप क्या चाहते हैं। यदि आपको क्लीन शेव रखना पसंद है तो आप रज़र का प्रयोग करें। यदि आपको थोड़ी थोड़ी दाढ़ी रखना पसंद है तो आप ट्रिम्मर का प्रयोग करें। 

प्रश्न 3: ट्रिमर को कितनी बार चार्ज करना चाहिए?

उत्तर: ट्रिमर को चार्ज करने की आवश्यकता उसकी बैटरी की क्षमता और उपयोग के आधार पर अलग-अलग होती है। अधिकांश ट्रिमर दो या तीन घंटे में चार्ज हो जाते हैं।

ट्रिमर के इंटरनल बैटरी को बिजली से चार्ज करने से पहले, सुनिश्चित करें कि बैटरी कम से कम 20% से कम न हो। इससे बैटरी की उम्र बढ़ती है और लंबे समय तक उससे अधिक चार्ज नहीं कराना पड़ता है। जब ट्रिमर पूरी तरह से चार्ज हो जाए, तब इसे चार्जर से हटा दें।

प्रश्न 4: ट्रिमर को कैसे साफ किया जाता है?

उत्तर: ट्रिमर को साफ करने के लिए निम्नलिखित टिप्स उपयोगी हो सकते हैं:

  1. ट्रिमर के ब्लेड को नियमित रूप से साफ करें। इसके लिए, ट्रिमर के ब्लेड को बहुत हल्के धब्बे वाले तेल या ब्लेड क्लीनर से अलग-अलग करके साफ करें।
  2. ट्रिमर के ब्लेड को तेज धुले गरम पानी से साफ करें।
  3. ट्रिमर को उसके बॉक्स में रखें जिसमें आपने इसे खरीदा था।
  4. ट्रिमर के नक्शी और बटन को नमी वाले कपड़े से पोंछें।
  5. अपने ट्रिमर के ब्लेड को नए ब्लेड से बदलें। यह आपके ट्रिमर को नए जैसा बनाए रखेगा।
  6. ट्रिमर के बैटरी को नियमित रूप से चार्ज करें ताकि इसे हमेशा तैयार रखा जा सके।

इन टिप्स का पालन करके आप अपने ट्रिमर को स्वच्छ और नए जैसा बनाए रख सकते हैं।

प्रश्न 5: ट्रिमर का उपयोग किस तरह से किया जाता है?

उत्तर: ट्रिमर का उपयोग निम्नलिखित तरीकों से किया जाता है:

  1. बालों को ट्रिम करने के लिए: ट्रिमर का उपयोग बालों को छोटे आकार में काटने के लिए किया जाता है। आप अपनी पसंद के अनुसार ट्रिमर की सेटिंग को बदलकर बालों को जल्दी और आसानी से काट सकते हैं।
  2. दाढ़ी ट्रिमिंग के लिए: ट्रिमर दाढ़ी के साथ भी उपयोग किया जाता है। इससे आप अपनी दाढ़ी को छोटे आकार में रख सकते हैं या उसे साफ और सुव्यवस्थित रख सकते हैं।
  3. ट्रिमर का उपयोग बाल हटाने के लिए: ट्रिमर आपको आसानी से अपनी नाक और कान के बालों को हटाने में मदद करता है।
  4. स्किन और बॉडी के अन्य भागों के लिए: ट्रिमर को स्किन और बॉडी के अन्य भागों के लिए भी उपयोग किया जाता है, जैसे कि आपके हाथों, पैरों, बैक और चेस्ट के बालों को छोटे आकार में काटने के लिए।

इन सभी उपयोगों के लिए, ट्रिमर की सेटिंग को अपनी जरूरत के अनुसार बदलना आवश्यक हो सकता है।

1 thought on “1500 रूपये के अंदर पुरुषों के लिए 10 सबसे अच्छा ट्रिम्मर | Top 10 Beard Trimmer For Boys”

Leave a Comment